फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   loot in civil lines

बारा पॉवर प्लांट के सुरक्षा अधिकारी के साथ दो लाख की लूट

Mon, 19 Sep 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
loot in civil lines
crime demo - फोटो : MID DAY
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बारा पॉवर प्लांट के सुरक्षा अधिकारी को लूट लिया। बदमाश पैदल जा रहे सुरक्षा अधिकारी को तमंचा दिखा कर दो लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केरल के रहने वाले रोहित राजपन बारा पॉवर प्लांट में सुरक्षा अधिकारी हैं। वह दोपहर में एक दोस्त के साथ सिविल लाइंस आए थे। खरीदारी कर वह पैदल ही बस अड्डे की ओर जा रहे थे। रोहित के मुताबिक सरदार पटेल मार्ग पर पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और तमंचा दिखाकर बैग लूट लिया। बैग में दो लाख रुपये नगद और जरूरी कागजात थे। लूट की सूचना पर खलबली मच गई। रोहित ने सिविल लाइंस पुलिस को लूट की सूचना दी तो इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामसूरत सोनकर मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी। जिस एटीएम से रोहित ने रुपये निकाले थे। वहां से जानकारी करने और सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर के  मुताबिक घटना के बाबत आसपास के लोगों ने पूछताछ के दौरान जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed