{"_id":"57a24b084f1c1b54762ba1b7","slug":"llb-biaelelbi-entrance-examination-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी, बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 14 को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलएलबी, बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 14 को
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के एलएलबी तीन वर्षीय और बीएएलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं की तिथि आखिरकार बुधवार को घोषित कर दी गई। दोनों पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 14 अगस्त को होगी। सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स की प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दिन में दो से 4.30 बजे के बीच बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा होगी।
दोनों पाठ्यक्रमों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से कई साल से मान्यता नहीं ली गई थी। इसकी वजह से हाईकोर्ट के आदेश पर प्रवेश प्रक्रिया बीच में रोक दी गई थी। हालांकि विद्यार्थियों से आवेदन लिए जा चुके हैं। अब काउंसिल से कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को प्रवेश परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई। चूंकि स्नातक, परास्नातक और शोध प्रवेश परीक्षाओं में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत हुई है। इसके मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र निर्धारण तथा अन्य प्रक्रिया अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी अब सिर्फ परीक्षा कराएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया और पेपर के प्रारूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
परीक्षाएं पूर्व में घोषित जिलों में ही होंगी। उन्होंने बताया कि एलएलबी की प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संघटक कालेजों को केंद्र बनाया गया है। फिर भी जगह कम पड़ी तो ब्वॉयज हाईस्कूल या अन्य स्कूल में परीक्षा कराई जाएगी। अन्य जिलों में भी केंद्र का निर्धारण कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि परीक्षा के बाद तीन-चार दिन के भीतर रिजल्ट घोषित करने की तैयारी है। इसके कुछ दिन बाद मेरिट के अनुसार प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने 31 अगस्त से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरा करने का दावा किया। इसके लिए एजेंसी को जरूरी हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के डी-फिल कोर्स की निरस्त ऑफलाइन परीक्षा 10 अगस्त को कराई जाएगी। परीक्षा विश्वविद्यालय के कॉमर्स, मोनिरबा, विधि संकाय के नए और पुराने भवन और आर्ट फैकेल्टी के हिन्दी, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विभाग में होगी। पूर्व में हुई अनियमितता को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय परिसर में ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। अफसरों का दावा है कि 15 अगस्त से पहले दाखिले की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिजल्ट विभागाध्यक्ष को भेज दिए जाएंगे। खेल, दिव्यांग आदि कोटे के अंतर्गत प्रवेश के लिए डीएसडब्लयू को भी लिस्ट भेज दी जाएगी। एक सप्ताह के भीतर मेरिट निर्धारित तक दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बीए में प्रवेश के लिए आखिरी मौका
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी किया गया है। विद्यार्थियों के लिए यह आखिरी मौका है। प्रवेश पांच अगस्त को होगा।
विवि में प्रवेश
बीए- पांच अगस्त : सभी वर्ग के 198, ओबीसी के 138 और एससी के 90 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी। आखिरी अवसर।
बीएफए- पांच अगस्त : सभी वर्ग के 104 और ओबीसी के 92 या इससे अधिक अंक
बीपीए संगीत- पांच अगस्त
वोकल - एससी-एसटी के सभी
सितार एवं तबला- प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी
सीएमपी डिग्री कालेज
एलएलएम- सीएमपी डिग्री कालेज में इस सत्र से एलएलएम की पढ़ाई के लिए भी अनुमति मिल गई है। हालांकि स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के रूप में मान्यता मिली है। दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रवेश इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एलएलएम प्रवेश परीक्षा की मेरिट पर होगी। इस कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थी कमला नेहरू रोड स्थित कालेज के विधि संकाय परिसर में दिन में 10.30 से 12.30 बजे के बीच संपर्क करें।
ईश्वर शरण डिग्री कालेज
- ईश्वर शरण डिग्री कालेज में वर्तमान सत्र से ऑटोमोबाइल और फूड प्रोसेसिंग में बैचलर ऑफ वोकेशन (बी-वोक) कोर्सेज शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इन पाठ्यक्रमों के लिए बारहवीं पास विद्यार्थी 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ.आनंद शंकर सिंह ने बताया कि विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश में वरीयता दी जाएगी।
एडीसी कीडगंज परिसर
बीए- चार अगस्त (केवल छात्र) - प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी
एडीसी जीरोरोड परिसर
बीए- चार अगस्त (केवल छात्राएं)- प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी
राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध दीनदयाल उपाध्याय राजकीय पीजी कालेज सैदाबाद के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दाखिले पांच अगस्त से शुरू होंगे। प्राचार्य प्रोफेसर आशीष जोशी ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम तथा एमए एवं एमएससी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची कालेज के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को सभी डॉक्यूमेंट के साथ संबंधित कोर्स की समिति के सामने उपस्थित होना है।