फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LKG student kidnapped from school

स्कूल से एलकेजी का छात्र अगवा

Wed, 23 Sep 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (फूलपुर/ हंडिया)। मामा बनकर एक युवक ने स्कूल से एलकेजी के छात्र को अगवा कर लिया। घटना सरायममरेज के बंदी पट्टी स्थित स्वामी विवेकानंद कान्वेंट स्कूल की है। अपहरण करने वाला मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे बच्चे को लंच कराने के बहाने लेकर गायब हो गया। छुट्टी होने के बाद भी छात्र घर नहीं पहुंचा तो परेशान परिजन स्कूल पहुंचे। छात्र के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली तो हंडिया सीओ और एअसो सरायममरेज मौके पर पहुंचे लेकिन अब तक पुलिस अपहरण के पीछे की कहानी नहीं समझ पाई है। परिजनों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


सरायममरेज के हरिपुर मित्रपुर के रहने वाले रत्नेश तिवारी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह इन दिनों गांव आए हुए हैं। उनका चार साल का बेटा हार्दिक तिवारी उर्फ अर्पित तिवारी बंदी पट्टी कस्बा के स्वामी विवेकानंद कान्वेंट स्कूल में एलकेजी का छात्र है। लगभग 12 बजे एक युवक स्कूल पहुंचा। वह सीधे प्रधानाचार्य अचल कुमार मौर्य के पास पहुंचा और बताया कि वह हार्दिक का मामा है।
विज्ञापन


हार्दिक जल्दी में सुबह बिना कुछ खाए ही पढ़ने चला आया। उसे लंच कराना है। प्रधानाचार्य हार्दिक को लेकर युवक के साथ बाहर निकले। उस शख्स ने हार्दिक को बिस्किट और चॉकलेट खिलाई। इसके बाद हार्दिक को प्रधानाचार्य ने क्लास में भेज दिया। कुछ देर बाद युवक सीधे हार्दिक की क्लास में पहुंचा और क्लास टीचर से बताया कि वह हार्दिक का मामा है। वह घर से कुछ खाकर नहीं आया है। इसलिए उसे जल्दी घर ले जाना है। वैसे भी आधे घंटे बाद एक बजे छुट्टी हो जानी है। चूंकि युवक को शिक्षिका ने पहले ही प्रधानाचार्य के साथ जाते देखा था इसलिए दोबारा उसके साथ भेज दिया। जब स्कूल से छुट्टी होने के बाद हार्दिक के गाड़ी वाले ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि उसके मामा उसे ले गए। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को हुई तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि किसी को स्कूल नहीं भेजा था। लंच वाली बात भी झूठी निकली। घरवालों ने बताया कि छोटे से बच्चे को बिना कुछ खिलाए स्कूल भेजने का सवाल ही नहीं उठता। हार्दिक के घरवालों ने उसके मामा से पूछा तो वह भी परेशान हो गए। बताया कि बिना घरवालों के बताए ऐसा करने का सवाल ही नहीं उठता। तब घटना की जानकारी सरायममरेज पुलिस को दी गई। एसओ राजकुमार शर्मा और सीओ हंडिया आरके सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ के बाद जांच में जुटी है। वहीं इलाके में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर चार साल के मासूम का अपहरण किसलिए हुआ है। रत्नेश की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। न ही उसकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी है। छात्र के अपहरण के कई घंटे बाद भी अब तक किसी तरह का कोई फोन नहीं आया है। घरवालों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही से उनके बेटे का अपहरण हुआ है। पुलिस शिक्षिका और प्रधानाचार्य से पूछताछ कर रही है।


मामा बनकर एक युवक स्कूल से एलकेजी के छात्र को उठा ले गया है। सीओ हंडिया और एसओ सरायममरेज के नेतृत्व में पुलिस टीम छात्र की बरामदगी के लिए लगी है। अब तक परिजनों के पास किसी तरह का फोन भी नहीं आया है। ऐसे में छात्र के अपहरण के पीछे वजह मकसद क्या है, इसकी जांच की जा रही है। -दिगम्बर कुशवाहा, एसपी गंगापार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed