फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kinnar

दर्जनों किन्नरों ने मऊआइमा थाने में किया हंगामा

Tue, 24 Jan 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
kinnar
क‌िन्‍नर
साथी किन्नर मुन्नी (35) की हत्या से भड़के दर्जनों किन्नरों ने सोमवार शाम मऊआइमा थाने में जमकर हंगामा किया। हत्यारोपियों की मांग को लेकर दूसरे जिलों से आए दर्जनों किन्नर देररात तक थाने में डटे रहे। हंगामे के चलते मऊआइमा थाने में अफरातफरी का माहौल था। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया लेकिन उनकी मांग थी कि तत्काल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करे। जब तक गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। थाने से नहीं जाएंगे। देररात पुलिस अफसर उन्हें मनाने में लगे रहे।
विज्ञापन


मऊआइमा इलाके में दुबाही नहर के पास 17 जनवरी की रात एक सिर कटी युवती का शव मिला था। पुलिस ने शव को अज्ञात में चीरघर भेज दिया। पोस्टमार्टम में पता चला कि शव किन्नर का है और हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। शिनाख्त न हो इसलिए आरोपियों को सिर को दूसरी जगह फेंका होगा। साथी के हत्या की खबर किन्नरों को हुई। गोरखपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, आजमगढ़ समेत आसपास के लगभग सौ किन्नर जुट और सोमवार शाम लगभग छह बजे मऊआइमा थाने पहुंच गए। किन्नरों ने बताया कि शव उनके साथी किन्नर मुन्नी निवासी सुल्तानपुर का है।
विज्ञापन


रुपये के लालच में एक सोनार और ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि किन्नरों ने आरोपियों का नाम नहीं बताया। सीओ आलोक मिश्र ने किन्नरों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम अलग से गठित कर लगाई जाएगी। एक हफ्ते के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सीओ के आश्वासन पर किन्नर माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed