{"_id":"57781a384f1c1bd42c79bd53","slug":"killed-enemy-guarantors","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मन के जमानतदार की घूंसा मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुश्मन के जमानतदार की घूंसा मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे झूंसी इलाके में शनिवार शाम साथी की जमानत कराकर घर लौट रहे अधेड़ की विरोधी गुट के लोगों ने घूंसा मारकर हत्या कर दी। चर्चा है कि सिर में चोट लगने के चलते बाइक सवार गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। जमानतदार के हत्या की खबर से गांव में खलबली मच गई। सूचना पाकर मृतक के घर वाले और झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झूंसी के राजूपुर बजहा गांव के श्याम बहादुर और उदयराज पड़ोसी हैं। वे पट्टीदार भी हैं। उनके बीच तीन बीघा जमीन के स्वामित्व विवाद में रंजिश चल रही है। शुक्रवार दोपहर इसी विवाद में जमकर लाठी,डंडा और ईंट-पत्थर चले थे। झूंसी पुलिस ने एक तरफ से श्याम बहादुर और दूसरे पक्ष से उदयराज और उनके बेटे का शांतिभंग में चालान किया था। शनिवार सुबह गांव के घनश्याम पांडेय (55) अपने करीबी दोस्त श्याम बहादुर की जमानत कराने फूलपुर गए थे। वह ही श्याम बहादुर के जमानतदार भी बने। जमानत लेने के बाद घनश्याम अकेले ही बाइक से घर लौट रहे थे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे गांव के बाहर उदयनगर राजपुर के पास घनश्याम पांडेय को उदयराज पक्ष के लोगों ने घेरकर रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। धमकाया कि जमानत कराने गए थे अभी सबक सिखाता हूं। घनश्याम कुछ समझ पाते इससे पहले उनके सिर पर जोरदार घ्ंाूसा पड़ा। वह बाइक समेत सड़क पर गिरे और दम तोड़ दिया। घनश्याम की मौत के बाद हमलावर भाग निकले। खबर पाकर गांव के लोग और घनश्याम की पत्नी बुंदे और दोनो बेटे रामबाबू, राजबाबू रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। एसओ झूंसी विजय प्रताप भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वे फरार थे। एसओ विजय प्रताप ने बताया कि घरवालों की तहरीर पर उदयराज,भतीजे निकऊ समेत तीनों लोगों के मौके पर होने की बात सामने आ रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।