फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapping a young man walk out of the house

घर से टहलने निकले युवक का अपहरण

Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping a young man walk out of the house
क्राइम
धूमनगंज इलाके ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से बुधवार को घर से निकलने के बाद से एक युवक संदीप कुमार यादव लापता है। जब वह रात तक घर नहीं लौटा तो पुलिस को जानकारी देते हुए उन लोगों पर शक जताय गया जिनसे रंजिश बनी है। मगर पुलिस ने कुछ नहीं किया जिससे परिजन परेशान हैं। उन्हें आशंका है कि दुश्मनों ने ही उनके बेटे को अगवा कर गायब कर दिया है। उन्हें अनहोनी की आशंका सता रही है। धूमनगंज थाने में एक व्यक्ति को नामजद कराया गया है जबकि एक अन्य व्यक्ति पर शक जताया गया है कि वह भी अपहरण में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में महेंद्र नगर ग्यासउद्दीनपुर में रहने वाले लक्ष्मी नारायण का पुत्र संदीप यादव बुधवार शाम करीब साढे़ चार बजे घर से यूं ही टहलने निकला था। वह रात करीब दस बजे तक नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हुए। उसका मोबाइल फोन भी नहीं लगा। परिजनों को शक हुआ कि कहीं संदीप को गायब न कर दिया गया हो। मीरापट्टी में रहने वाले शिव यादव ने कुछ दिन पहले ही संदीप को धमकी दी थी कि घर आकर उसे जान से मार देगा। संदीप के पिता ने शिव को बृहस्पतिवार सुबह कई बार फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन


उसके साथी दिनेश यादव से पूछा तो उसने भी कहा कि उसे संदीप के बारे में नहीं पता लेकिन शिव यादव को मालूम होगा। दिनेश ने अपने मोबाइल से शिव को फोन लगाया तो उसने चाय की दुकान पर आकर मिलने के लिए कहा। वहां पहुंचकर फोन करने पर शिव ने कहा कि टीपी नगर पुलिस चौकी आ जाओ। पिता लक्ष्मी जब दिनेश के साथ चौकी पर पहुंचे तो वहां शिव कई लोगों के साथ डंडे-लाठी लेकर मौजूद था। उसने लक्ष्मी नारायण के पास आकर धमकाने के लहजे में कहा कि वह नहीं जानता कि संदीप कहां गया। संदीप ने उससे पैसे लिए थे। पैसे वापस करो। इस पर पिता ने वहां से हटकर धूमनगंज थाने जाकर शिव यादव के खिलाफ अपहरण कर गायब करने की तहरीर दी जिसमें दिनेश पर भी शक जताया गया है कि वह भी इस घटना में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed