फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapped minor girl rape

अपहरण कर नाबालिग लड़की से बलात्कार

Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped minor girl rape
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
यमुनापार के करछना इलाके से शुक्रवार देर शाम 14 साल की लड़की को घर के पास से अगवा कर लिया गया। उसे बोलेरो में खींचकर नैनी में एक मकान में ले जाया गया। आरोप है कि वहां एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। अपहरण के 20 घंटे बाद उसे नए यमुना पुल पर छोड़कर आरोपी भाग गए। पुलिस और परिजन आकर उसे थाने ले गए। इस मामले में युवक और उसके भाई, पिता, चाचा समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद केस लिखा गया है। पीड़ित लड़की को पुलिस ने मेडिकल टेस्ट के लिए डफरिन भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू की है। 
विज्ञापन


14 वर्षीय यह लड़की शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर के पास थी तभी आरोप है कि उसे गांव के ही एक परिवार के लोगों ने बोलेरो में खींच लिया। उसे नैनी के एक मकान में ले जाया गया। वहां अपहर्ताओं में एक अभिषेक पटेल ने उसके साथ रेप किया। रात भर उसे मकान में बंधक बनाकर रखा गया। शनिवार को करीब बारह बजे उसे घर से निकालकर बैरहना के पास नए यमुना पुल पर छोड़ दिया गया। उसने वहां पुलिस को बताया तो करछना थाने मेें सूचना दी गई।
विज्ञापन


खबर पाकर परिवार के लोगों के साथ आकर पुलिस ने उसे बरामद किया और करछना थाने ले गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे अभिषेक पटेल ने अपने पिता वीरेंद्र पटेल, भाई संतोष, अशोक, चाचा बीडीसी सदस्य रामराज, धर्मराज पटेल की मदद से बोलेरो में खींचकर अगवा किया गया था। पुलिस ने संतोष को हिरासत में लिया मगर कुछ देर बाद उसे इसलिए छोड़ दिया गया कि शनिवार को उसकी शादी थी। सीओ करछना ने भी पीड़ित लड़क से घटना की जानकारी ली। उसे मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed