फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kareli police Sunday night caught Siege

करेली पुलिस ने रविवार रात घेरेबंदी कर पकड़ा

Tue, 20 Oct 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Kareli police Sunday night caught Siege
इलाहाबाद (ब्यूरो)। करेली पुलिस ने रविवार रात करेहंदा गांव से घेरेबंदी कर बदमाश मुनमुन शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश दो बार पुलिस से मुठभेड़ कर चुका है। उसके खिलाफ जिले के कई थानों में लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसओ करेली सुनील दत्त राय को मुखबिर की जरिए सूचना मिली की करेहंदा गांव का शातिर बदमाश तमंचे के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। एसओ सुनील दत्त राय ने एसआई चंद्रभूषण मौर्य, एचसीपी अमर सिंह, सिपाही मुस्ताक खां के साथ घेरेबंदी कर मुनमुन को दबोच लिया। तलाशी में एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। वह घूरपुर में पेट्रोल पंप लूट में भी पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा उसके खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और पुलिस से मुठभेड़ समेत एक दर्जन मुकदमे जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed