फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Junior school student stabbed in the eighth

स्कूल में आठवीं के छात्र ने जूनियर को चाकू मारा

Fri, 24 Apr 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 24 Apr 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Junior school student stabbed in the eighth
नैनी। सीओडी छिवकी स्थित स्कूल में बृहस्पतिवार को सातवीं कक्षा के छात्र पर आठवीं के छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। वह स्कूल बैग में चाकू लेकर आया था। उधार दिए पैसे वापस मांगने पर उसने जूनियर छात्र को चाकू मारा जिससे उसके हाथ में चोट पहुंची। इलाज के बाद छात्र को घर पहुंचा दिया गया। परिवार के लोगों या स्कूल की ओर से नैनी थाने में इस घटना की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


 मुंडी चक निवासी रामसुंदर प्रजापति का पुत्र नयन उर्फ शिवम (13) सीओडी छिवकी परिसर स्थित ब्वायज इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन दस बजे वह स्कूल में था तभी आठवीं कक्षा के  छात्र से उसकी कहासुनी हो गई। बृहस्पतिवार को वह छात्र स्कूल में चाकू लेकर आया था। उनके बीच झगड़े के दौरान नयन ने चाकू पकड़ लिया। खींचतान में उसकी हथेली कट गई। इस पर स्कूल में खलबली मच गई।
विज्ञापन


शिक्षक भी आ गए। घायल नयन को सीएचसी चाका ले जाया गया। वहां इलाज कराकर उसे घर पहुंचा दिया गया। इस घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की गई। प्रधानाचार्य दुर्गविजय यादव ने फोन पर बताया कि वह छुट्टी पर हैं और उन्हें स्कूल से घटना की जानकारी नहीं मिली है। नयन के घरवालों से बातचीत में पता चला कि उसने हमलावर छात्र को कुछ दिन पहले पैसे उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर ही उसने यह हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed