फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Insurance agent looted cash and bikes on pistol point

बीमा एजेंट से पिस्टल सटाकर नगदी और बाइक लूटी

Tue, 21 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
 तेलियरगंज इलाके में पेट्रोल पंप कर्मचारी से सवा तीन लाख लूट की घटना शिवकुटी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई थी कि रविवार रात लूट की एक और वारदात होे गई। कर्जन पुल पर रविवार रात बाइक सवार बदमाश बीमा एजेंट की कनपटी पर तमंचा सटाकर नगदी, बाइक और मोबाइल लूटकर भाग निकले। बदमाशों भागने के बाद भुक्तभोगी ने पैदल जाकर चौराहे पर तैनात सिपाहियों को घटना की जानकारी दी। लूट की सूचना पाकर फोर्स के साथ एसओ शिवकुटी पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


फाफामऊ में शांतिपुरम के रहने वाले राजनारायण सिंह एक निजी बीमा कंपनी में एजेंट हैं। वह रविवार रात बाइक से कर्जन पुल के रास्ते तेलियरगंज जा रहे थे। पुल पर सन्नाटा और अंधेरा था। इसका फायदा उठाकर एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने राजनारायण सिंह घेरकर रोक लिया। राजनारायण के रुकते ही बदमाशों में से एक ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इससे राजनारायण दहशत में आ गए। बदमाश उनकी बाइक, डेढ़ लाख रुपये नगद और मोबाइल लूटक र भाग निकले। लूट क ी घटना के बाद राजनारायण को कुछ सूझ ही नहीं रहा था कि वह क्या करें। उनके  पास मोबाइल भी नहीं था कि वह पुलिस को सूचना दे सकें। पैदल ही चलकर तेलियरगंज चौराहे पर तैनात सिपाहियों के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। खबर मिलने के बाद एसओ शिवकुटी अरविंद त्रिवेदी, एसआई विजय विक्रम मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने घेरेबंदी की लेकिन बदमाशों को सुराग नहीं मिला। एसओ शिवकुटी अरविंद त्रिवेदी के मुताबिक डेढ़ लाख नहीं बल्कि 15 हजार रुपये नगद, मोबाइल और बाइक लूटा गया है। 22 हजार रुपये तो अभिकर्ता की जेब में मिले हैं। रिपोर्ट लिखकर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed