फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inova rides on collision in e-rickshaw

ई-रिक्शा में टक्कर पर इनोवा सवारों को पीटा

Wed, 24 May 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 24 May 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Inova rides on collision in e-rickshaw
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
बागपत से संगम स्नान को आए लोगों की इनोवा से लीडर रोड पर एक ई-रिक्शा में टक्कर लगने पर हंगामा हो गया। ई-रिक्शा टूटा और उसमें बैठे फतेहपुर के तीन लोग घायल हो गए। वहां जुटी भीड़ ने इनोवा पर हमला बोलकर उसमें बैठे लोगों की पिटाई कर दी। दो लोग जख्मी हो गए। शाहगंज थाने की पुलिस ने आकर स्थिति संभाली और घायलों को कॉल्विन अस्पताल भेजकर इलाज कराया। बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


बागपत में खखरौली इलाके के रहने वाले दिनेश कुमार परिवार के सचिन (25), उसकी पत्नी निक्की, मोनू (22), कमलदीप (35), अंकित (30) के साथ संगम स्नान और शहर भ्रमण के लिए आए थे। इसके लिए ट्रैवेल एजेंसी के इनोवा कार भाड़े पर ली थी। मंगलवार शाम वे संगम स्नान के बाद सिविल लाइंस घूमने गए। फिर लीडर रोड स्थित होटल के लिए रवाना हो गए। रात करीब साढ़े नौ बजे इनोवा लीडर रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी बाइक सवार को बचाने की कोशिश में पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर बैठे फतेहपुर कोतवाली इलाके के मोहम्मद सलीम (55), छोटा भाई मोहम्मद खान (40) और भांजा सरफराज (22) जख्मी हो गए। ये नैनी से फतेहपुर लौटने के लिए ई-रिक्शा से लीडर रोड पर बस पकड़ने आए थे। तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


इनोवा ड्राइवर उतरकर भाग गया। भीड़ जुटी और इनोवा में तोड़फोड़ के साथ ही उसमें बैठे लोगों को खींचकर पिटाई करने लगे जबकि गलती उनकी नहीं ड्राइवर की थी। हमले में सचिन और मोनू जख्मी हो गए। इसी बीच वहां शाहगंज थाना प्रभारी इंद्रदेव आए और भीड़ को हटाकर लोगों को पिटने से बचाया। सभी घायलों को काल्विन अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद पुलिस उन्हें शाहगंज थाने ले गई जहां दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा कराने के बाद पुलिस ने जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed