फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Including the mayor threatened to kill her husband on Facebook

फेसबुक पर मेयर को पति समेत मारने की धमकी

Fri, 05 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Including the mayor threatened to kill her husband on Facebook
मेयर को जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मेयर अभिलाषा गुप्ता को फेसबुक के जरिए पति पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी समेत जान से मारने की धमकी दी गई है। बुधवार रात मिली इस धमकी से घबराईं मेयर ने एसएसपी से लिखित शिकायत की है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की भी मांग की है। 
विज्ञापन


मेयर अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात तकरीबन बारह बजे फेसबुक पर उनकी पोस्ट में धनंजय शुक्ला की प्रोफाइल से धमकी भरे लहजे में कमेंट किया गया - ‘तुझे तो मैं मारूंगा ही, टेंशन मत ले तेरे हसबैंड को भी’। फिर धनंजय की प्रोफाइल से ही दूसरा कमेंट आया - ‘दोनों मेरे हाथों से ही मरोगे’। इन दो धमकी भरे कमेंट से परेशान मेयर ने अपने करीबियों को जानकारी दी। फिर बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने एसएसपी जोगेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर फेसबुक पोस्ट पर मिली धमकी के बारे में बताया।
विज्ञापन


मेयर ने एसएसपी से कहा कि उनके पति पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी पर कुछ वर्ष पहले घर के बाहर रिमोट बम के जरिए जानलेवा हमला किया गया था। नंदी गंभीर रूप से घायल हुए जबकि तीन लोगों की जान चली गई। यही वजह है कि  फेसबुक पर मिली धमकी से उनका परिवार घबराया है। समर्थक भी चिंतित हैं। मेयर ने एसएसपी आग्रह किया कि इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। मेयर ने ज्ञापन के साथ फेसबुक पोस्ट के स्क्रीन शॉट की भी प्रतिलिपि एसएसपी को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed