{"_id":"5a04b45e4f1c1bd0408b5aa6","slug":"in-the-pritam-nagar-the-bullets-bikes-and-even-burnt-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीतम नगर में युवकों में चली गोलियां, बाइक भी जला दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रीतम नगर में युवकों में चली गोलियां, बाइक भी जला दी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज की प्रीतम नगर कॉलोनी में बुधवार को हुए झगडे़ के बाद बृहस्पतिवार दोपहर भी युवकों के दो गुटों के बीच टकराव हो गया। धूमनगंज थाने से कुछ दूर पर मारपीट के दौरान फायरिंग से खलबली मच गई। इसी दौरान एक बाइक में आग लगा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझवाने के साथ ही घटना की छानबीन की। एक तरफ से विरोधी गुट के युवकों के खिलाफ फायरिंग और आगजनी की तहरीर दी गई जबकि दूसरे गुट ने कहा कि पेशबंदी में आग लगाई गई है।
हरवारा में रहने वाला नबी अहमद बुधवार को दोस्त रोहित के साथ प्रीतम नगर गया था जहां रॉकी यादव और उसके भाई लकी से उन दोनों की कहासुनी हो गई थी। नबी वहां से लौट आया आया था। बृहस्पतिवार दिन में करीब 12 बजे दोनों गुट फिर भिड़ गए। पता चला है कि रॉकी ने ही नबी को अपने घर के पास बुलाया था। नबी अपने चार-पांच दोस्तों के साथ पहुंच गया। रॉकी और लकी के साथ भी तमाम युवक मौजूद थे। उनके बीच झड़प के दौरान ही किसी ने गोली चला दी तो भगदड़ मच गई। फिर लकी की बाइक में भी आग लगा दी गई। नबी और उसके दोस्त वहां से चले गए तो लकी ने 100 नंबर पर सूचना दी।
धूमनगंज थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर पानी डालकर बाइक में लगी आग बुझा दी। रॉकी और लकी के साथ उसकी मां सोनिया यादव ने धूमनगंज थाने जाकर नबी और उसके दोस्तों के खिलाफ गोली चलाने तथा बाइक जलाने की तहरीर दी। शाम को नबी की मां सीमा बानो ने थाने जाकर अर्जी दी और कहा कि आग जानबूझकर पेशबंदी में लगाई गई है। गोली भी उन्हीं लोगों ने चलाई थी। उनके बेटे को साजिशन वहां बुलाकर यह सब किया गया था। धूमनगंज थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच हो रही है।