{"_id":"3c3923c437adbb55e095776cd154643a","slug":"in-the-late-lawyer-killed-including-two-shot-phaphamau-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफामऊ में देर रात वकील समेत दो को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाफामऊ में देर रात वकील समेत दो को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-लखनऊ हाईवे पर बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने वकील समेत दो लोगों को गोली मार दी। गोली वकील के सिर में पीछे की ओर लगी है जबकि दूसरे युवक को छर्रे लगे हैं। गोली लगते ही बुलेट चला रहे वकील गाड़ी समेत सड़क पर गिर पड़े । गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। वकील को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रसिद्ध का पूरा के रहने वाले शिव कुमार मौर्य (40) जिला कचहरी में वकालत करते हैं। बुधवार शाम वह अपने एक दोस्त से मिलने बुलेट से शांतिपुरम गए थे। रात में लगभग दस बजे वह लौट रहे थे। उनके साथ आरडी वर्मा भी थे। शिव कुमार बुलेट चला रहे थे शिवकुमार उनके पीछे बैठे थे। घायलों के मुताबिक पुराना फाफामऊ में पूर्व पार्षद के घर के पास पीछे से बाइक सवार बदमाश आए। वकील के बगल में बाइक लगाने के बाद करीब से शिव कुमार को गोली मार दी। गोली शिवकुमार के सिर में जा धंसी। छर्रा लगने से आरडी वर्मा भी घायल हो गए।
देर रात इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर वकील को गोली मारे जाने की घटना से खलबली मच गई। सूचना पर सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल वकील को पास के एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वकील को गोली मारे जाने की सूचना पर एसएसपी दीपक कुमार वकील भी पहुंच गए। शिवकुमार फाफामऊ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। जबकि उनके बड़े भाई राजकुमार मौर्य सरकारी वकील हैं और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।