फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If the treatment has been done, then send back the former MLA to jail

इलाज हो गया हो तो पूर्व विधायक को वापस जेल भेजो

Sat, 09 Sep 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 09 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
If the treatment has been done, then send back the former MLA to jail
प्रतीकात्मक चित्र
जेल अधीक्षक नैनी ने एसआरएन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि पूर्व विधायक सईद अहमद का इलाज हो गया हो तो उन्हें सेंट्रल जेल के लिए वापस भेज दें। करीब पंद्रह दिन पहले तबियत खराब होने के कारण उनको उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में लाया गया था। यहां पर तभी उनको टेस्ट कराने के लिए भर्ती कर रखा है। चार दिन पहले उनका एमआरआई कराने की चिकित्सकों ने सलाह दी थी लेकिन शुक्रवार शाम तक वेली में उनका एमआरआई नहीं हो सका।
विज्ञापन



गुलशन यादव के बाद पूर्व विधायक सईद को उपचार के नाम पर अस्पताल में आराम कराने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। उसी के बाद से प्रशासनिक, पुलिस एवं जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जेल प्रशासन की ओर से अधीक्षक ने शुक्रवार को अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर भेजा है। जिसमें जल्द से जल्द उनका टेस्ट कराने और कोई खास बीमारी न होने पर जेल भेजने के लिए लिखा है। यह पत्र चिकित्सकों के पास पहुंचा तो पता चला कि अभी तक तो उनका एमआरआई ही नहीं हुआ है। बेेली के डाक्टरों ने यह लिखकर दे दिया कि उनके यहां लंबी लाइन है। इसलिए कुछ दिनों तक इंतजार करना होगा। पूर्व विधायक को लेकर जेल प्रशासन में मची खलबली के बाद कई डाक्टर इस प्रकरण से अपने को बचाने में लग गए हैं। उनका कहना है कि किसी भी तरह एसआरएन अस्पताल में ही एमआरआई कराकर रिपोर्ट दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed