फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   holi and police

होली की हुड़दंग, शराब के नशे में झगड़े पर दौड़ती रही पुलिस

Wed, 15 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
holi and police
इलाहाबाद
होली की हुड़दंग और शराब के नशे में सोमवार और मंगलवार को शहर में कई जगहों पर सिर फुटौव्वल, मारपीट और हंगामा हुआ। पूरे दिन थानेदार और पुलिस अफसर दौड़ते रहे। कुछ जगह पर पुलिस ने समझाबुझाकर काम चलाया तो कई इलाकों में पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी भी भांजना पड़ा।
विज्ञापन


कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। विवाद बढ़ा तो दोनों तरफ से लोग जुटने लगे। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। जार्जटाउन की एक महिला का आरोप है कि शेरू सोनकर और उसके चार-पांच साथियों ने जबरन रंग लगाने का प्रयास किया। विरोध मारपीट, गालीगलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस में ड्रमंड रोड पर तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


कीडगंज के लश्कर लाइन और बाई का बाग में शराब के नशे में दो पक्षों में रंग फेंकने को लेकर झगड़ा हुआ। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लाठी भांजकर खदेड़ा। बहादुरगंज, हंटिया, मीरापुर, स्टेशन के पास, खुल्दाबाद, अटाला, बमरौली, धूमनगंज, नीवा, उमरपुर, पीपलगांव, झलवा, दारागंज, कच्ची सड़क अलोपीबग, रसूलाबाद मोहल्लों में शराब के नशे में डीजे बजाने और गाने पर डांस को लेकर मारपीट, हंगामा हुआ। मंगलवार और सोमवार को पूरे दिन इलाके थानेदार, सीओ गश्त करते रहे। इसके अलावा शहर के  प्रमुख चौराहों पर पुलिस, पीएसी के साथ आरएएफ तैनात रही। जिसके चलते होली की हुड़दंग में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी सूचनाओं पर दौड़ती रही पुलिस
होली को त्यौहार पर बवाल न हो इसके चलते पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। कंट्रोल रूम पर आने वाली सूचनाओं पर तत्काल पुलिस दौड़ती। इस दौरान तमाम फर्जी सूचनाएं भी आई। पुलिस के पहुंचने पर पता चलता कि सूचना देने वाले का नंबर बंद हो गया। तो कई सूचनाओं पर पता चला कि शराब के नशे में खुराफात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed