{"_id":"58d81ddc4f1c1be1421a3720","slug":"hockey-player-in-the-field-of-tampering-and-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी खिलाड़ी को रास्ते में रोक छेड़खानी और मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉकी खिलाड़ी को रास्ते में रोक छेड़खानी और मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के आदेश पर शोहदों के खिलाफ चल रहे एंटी रोमियो अभियान के दौरान अब जनपद स्तर की एक हॉकी खिलाड़ी को रास्ते में रोककर मारपीट और छेड़खानी का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। खुल्दाबाद लकड़मंडी में यह हॉकी खिलाड़ी दोपहर में दवा लेने जा रही थी तभी मुहल्ले के ही एक युवक ने उसे सरेराह रोका और हाथ पकड़कर खींचतान की। विरोध पर उस पर हाथ उठाया और उसके भाई से भी मारपीट की। पुलिस आरोपी युवक को तलाश कर रही है।
खुल्दाबाद के लकड़मंडी में रहने वाली 16 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी शबाना (नाम काल्पनिक) स्थानीय गर्ल्स कॉलेज में इंटर की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब ढाई बजे घर से दवा लेने निकली थी। मेडिकल स्टोर के सामने पहुंची तभी पीछा करते हुए मुहल्ले के ही दीपक उर्फ कुल्लू ने पास आकर उसका हाथ पकड़ लिया। वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शबाना ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। उसका भाई भी आ गया। उसने विरोध किया तो आरोप है कि दीपक ने शबाना के साथ ही उसके भाई से भी मारपीट की। फिर वह धमकी और गालियां देते हुए भाग गया। शबाना के साथ उसके परिजनों ने खुल्दाबाद थाने जाकर शिकायत की। चौकी प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया कि दीपक के खिलाफ मुकदमा लिखकर छापेमारी की गई लेकिन वह रविवार रात तक पकड़ में नहीं आ सका।