फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   . Hit bomb at the mobile shop in Civil Lines, stirred

.सिविल लाइंस में मोबाइल की दुकान पर मारा बम, हड़कंप

Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
. Hit bomb at the mobile shop in Civil Lines, stirred
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस के क्लाइव रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर बुधवार दिन में दो बदमाशों ने बम फेंक दिया। बम फटा तो नहीं लेकिन घटना से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देकर बम को पानी में डालकर डीफ्यूज किया गया। घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मच रही। कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ भी लग गई थी।
विज्ञापन


सुबह मोबाइल की दुकान खुलने के बाद कर्मचारी नवी हसन निवासी शाहगंज बैठे थे। कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक सवार दो युवकों ने दुकान को निशाना बनाकर बम फेंका और जीएचएस चौराहे की ओर भाग निकले। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश भाग खड़े हुए। लोगों ने बम देखा तो भागने लगे। कुछ लोगों ने हिम्मत कर पानी की बाल्टी मंगाई और बम को उसमें डाल दिया। पुलिस को सूचना दी गई। तब तक वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। पुलिस ने दुकान मालिक सुरेंद्र पांडेय से भी पूछताछ की लेकिन उसने किसी के साथ दुश्मनी से इंकार कर दिया। लोगों का कहना है चौराहे के आस पास आपराधिक किस्म के लोगों को जमावड़ा लगा रहता है। अक्सर वे झगड़ा करते हैं। माडल शाप होने की वजह से वहां शाम होते ही पियक्कड़ों का जमावड़ा हो जाता है जो देर रात तक जारी रहता है। सुरेंद्र की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि बम की जांच की जा रही है। हो सकता है कि लेन देन के झगड़े में किसी नाराज ग्राहक ने बम फेंका हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed