फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hijacking girls , Commotion

बच्चियों के अपहरण की कोशिश, हंगामा

Sun, 09 Aug 2015 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 09 Aug 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। चंद्र शेखर आजाद पार्क में शनिवार दोपहर दादा-दादी के साथ घूमने आई दो बच्चियां लापता हो गईं। खोजबीन के बाद दोनों बच्चियां इंडियन प्रेस चौराहे के पास मिल गई। पूछने पर बच्चियों ने एंबुलेंस के पास खड़े दो युवकों की तरफ इशारा किया तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने उन पर बच्चियों के अपहरण की कोशिश का आरोप लगाते हुए पीट दिया। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कर्नलगंज थाने ले गई।
विज्ञापन


छोटा बघाड़ा के रहने वाले संदीप दुबे प्रतियोगी छात्र है। उनका छोटा भाई आशीष कोचिंग पढ़ाता है। दोपहर में उनके माता-पिता पोते कृष्णा और पोतियों अनन्या(3) और परी(5) को लेकर कंपनी बाग घूमने आए थे। इसी बीच परी और अनन्या कंपनी बाग से अचानक गायब हो गईं। बच्चियों के गायब होने की खबर पर खलबली मच गई। दोनों की तलाश होने लगी। कुछ देर बाद दोनों बच्चियां इंडियन प्रेस चौराहे के पास मिल गईं। पूछने पर दोनों बच्चियों ने एंबुलेंस के पास खड़े देवरिया के चालक अख्तर अंसारी और बाराबंकी के सहायक की तरफ  इशारा कर दिया। इस पर परिजनों के साथ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उनपर अपहरण की कोशिश का आरोप लगा लोगों ने उनकी पिटाई भी की । सूचना पर इंस्पेक्टर कर्नलगंज वहां पहुंचे। दोनों को पकड़कर थाने लाया गया।  एंबुलेंस चालक अख्तर का कहना था कि वह अस्पताल में मरीज लेकर आया था। वह चौराहे पर खड़ा होकर चाय पी रहा था। अपहरण करना होता तो लेकर भाग जाता। चौराहे पर खड़े होकर इंतजार नहीं करता। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अपहरण के कोशिश जैसी बात नहीं है, केवल गलतफहमी है। फिलहाल दोनों युवकों को पूछताछ के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed