फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Had a glass ceiling put on love , then shot herself

इश्क पर लगाई बंदिश तो लड़की ने खुद को मार ली गोली

Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Had a glass ceiling put on love , then shot herself
मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
सरायइनायत इलाके में बुधवार शाम को इश्क में घरवालों की बंदिश लड़की को रास नहीं आई। उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घर के अंदर फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में पड़ गए। लोग पहुंचे तो लड़की खून से लथपथ तड़प रही थी। परिजन आनन-फानन में लेकर अस्पताल भागे। रामबाग के एक निजी अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी है। वहीं सूचना पाकर सरायइनायत पुलिस पहुंची। घरवालों ने अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी है। लेकिन पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। 
विज्ञापन


मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करने वाले एक शख्स की छोटी बेटी ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसका गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ महीने पहले उसने लड़के के साथ घर छोड़ दिया था लेकिन बाद में वापस आ गई। इसके बाद घरवालों ने उसकी सगाई कर दी। बताते हैं कि युवती इस रिश्ते से खुश नहीं थी। बुधवार शाम को लड़की की शादी की बात को लेकर घरवालों से कहासुनी हुई। वह अपनी पसंद के लड़के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी लेकिन घरवाले उसके इस फैसले के सख्त खिलाफ थे।
विज्ञापन


वे किसी भी कीमत पर गांव के युवक के साथ शादी को राजी नहीं थे। इस बात को लेकर लड़की का घरवालों से झगड़ा हुआ। चर्चा है कि झगड़े के बाद उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली पेट में लगी तो वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग गए। देखा तो लड़की खून से लथपथ तड़प रही है। आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे। कीडगंज के एसआई राम स्वरूप गौतम ने बताया कि लड़की के पेट में गोली लगी है। परिजन उसे लेकर अस्पताल आए हैं। उसका इलाज चल रहा है। सरायइनायत पुलिस को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों के मुताबिक तीन दिन पहले लड़की की बहन की शादी हुई है। इसी समारोह में घरवालों ने लड़की की सगाई उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरे युवक से कर दी। लड़की इसके खिलाफ थी। नवंबर में उसकी शादी होनी थी। लेकिन इसके पहले इश्क में घरवालों की बंदिश से नाराज होकर गोली मार ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed