{"_id":"59b9890e4f1c1bac688b4682","slug":"goods-worth-14-lakhs-carried-by-the-vault-in-the-business-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर में तिजोरी से उड़ाया 14 लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के घर में तिजोरी से उड़ाया 14 लाख का माल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर कोतवाली इलाके में बताशा मंडी के पास त्रिपौलिया में बदमाशों ने मंगलवार रात मुगुन पहलवान नाम से चर्चित बुजुर्ग कारोबारी रमेशचंद्र मिश्र के घर में घुसकर तिजोरी तोड़ी और नगदी तथा गहने समेत करीब 14 लाख रुपये का माल उड़ा दिया। सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी का पता चला तो परिजनों को बताया। इसके बाद खबर पाकर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची लेकिन चोरों का पता लगाने के लिए सही छानबीन नहीं की जिससे व्यापारियों में नाराजगी रही।
त्रिपौलिया में पूजा सामग्री प्रतिष्ठान और पांडेय हाट के मालिक अजय मिश्रा के पिता हैं मुगुन पहलवान। वह परिजनों से अलग बगल के अलग मकान में रहते हैं। मकान के पीछे गोशाला है। मुगुन पहलवान के कमरे का एक दरवाजा गोशाला की तरफ खुलता है। रात में बदमाश गोशाला की तरफ से चहारदीवारी फांदकर उनके कमरे में घुस गए। अनुमान है कि चोरों ने मुगुन पहलवान पर कोई स्प्रे डाल दिया था जिससे वह सोते रह गए। तिजोरी का लॉकर तोड़कर चोरों ने आठ लाख रुपये नगद तथा करीब 14 लाख रुपये के जेवर बटोर लिए। सुबह बुजुर्ग मुगुन की नींद खुली तो तिजोरी खुली देख वह सन्न रह गए। उन्होंने बेटे अजय मिश्र को बताया तो 100 नंबर पर सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया लेकिन चोरों का फिंगर प्रिंट समेत दूसरे सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम या डॉग स्कवायड को नहीं बुलाया। ऐसे में फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। व्यापारी नेता प्रमिल केसरवानी, शलभ पांडेय और अभिलाष केसरवानी भी मौके पर पहुंचे और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
धूमनगंज इलाके के चक मुंडेरा कैलाशपुरी में भी बदमाशों ने बृजेश कुमार सिंह के घर में घुसकर हाथ साफ कर दिया। नौ सितंबर की घटना में मंगलवार को बृजेश ने धूमनगंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दीवार फांदकर घर में घुसने के बाद मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये चोरी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जंक्शन स्टेशन चौराहे पर पुलिस बूथ के निकट स्थित दुर्गा मंदिर में लगा दानपात्र तोड़कर नगदी चोरी करी ली गई। बुधवार सुबह दानपात्र टूटा देख मंदिर की देखभाल करने वाले दो लोग आपस में भिड़ गए। वे एक-दूसरे पर चोरी का आरोप लगाने लगे हालांकि अभी साफ नहीं हो सका कि चोरी किसने की।