फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Good work! Daughters to save the mother, took on bullies

शाबास! मां को बचाने को बदमाशों से भिड़ गईं बेटियां 

Sun, 01 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Good work! Daughters to save the mother, took on bullies
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
2016 में बेटियों ने जुल्म के विरोध में प्रतिरोध का जो माद्दा दिखाया वह जज्बा साल के अंतिम दिन भी कायम रहा। शनिवार को लूट के इरादे से घर में कूदे बदमाशों ने जब मां पर अत्याचार किया तो बेटियों को खून खौल उठा और वह बदमाशों से भिड़ गईं। राजरूपपुर इलाके में शनिवार रात ईंट-भट्ठा कारोबारी के घर लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने विरोध पर हमला कर दिया। कारोबारी की पत्नी को तमंचा सटाकर धमकाया। मां को बदमाशों के चंगुल में घिरा देख बेटियां बदमाशों से भिड़ गईं। लुटेरों ने चाकू से हमला कर कारोबारी की दो बेटियों को लहूलुहान कर दिया। शोर गुल सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। 
विज्ञापन


राजरूपपुर निवासी वीरेंद्र जायसवाल का कादिलपुर इलाके में भट्ठा है। वह इन दिनों दिल्ली गए हैं। शनिवार रात घर में पत्नी गुड़िया और तीन बेटियां नेहा, रत्ना और दिव्या थीं। तभी चाहरदीवारी फांदकर तीन बदमाश कारोबारी के घर में कूदे। जबकि एक बदमाश बाहर खड़ा रहा। किसी के घर में कूदने की आहट पाकर कारोबारी की पत्नी गुड़िया ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन


यह देखकर बेटियां नेहा, रत्ना और दिव्या दौड़ीं और बदमाशों ने भिड़ गईं। एक बदमाश ने चाकू निकाल लिया। बदमाश ने चाकू से हमला कर दिव्या और रत्ना को लहूलुहान कर दिया। भीड़ जुटती देख लुटेरे दीवार फांदकर भाग निकले। सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंची। घायलों को कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दिवाली दिन भी कारोबारी के घर पर बम से हमला हुआ था। धूमनगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेली के असकरी मार्केट में शुक्रवार आधी रात एचडीएफसी के एटीएम बूथ में तीन नकाबपोश बदमाश घुसे। बदमाशों ने एटीएम के कैश तक पहुंचने का प्रयास किया। असफल होने पर एटीएम ही उखाड़ने लगे। इसी बूथ के बाहर कुत्तों के भौंकने की आहट पाकर बदमाश भाग निकले। एटीएम टूटी देख शनिवार सुबह लोगों ने करेली पुलिस को सूचना दी। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की करतूत कैद है। करेली पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed