फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girlfriend were robbed overnight trips

गर्लफ्रेंड के चक्कर में रात भर करते थे लूट

Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend were robbed overnight trips
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 महंगे शौक और गर्लफ्रेंड को रिझाने के लिए शाहखर्ची के चक्कर में तीन युवक ऐसा बिगड़े कि वे अक्सर देर रात शहर में लूटपाट करने लगे। कर्नलगंज, जार्जटाउन और सिविल लाइंस इलाके में रात में होने वाली लूट-छिनैती से परेशान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पावर बाइक, दो अवैध हथियार और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। उन तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कर्नलगंज थाने के उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद सिंह शुक्रवार रात दरोगा शरद गुप्ता, आजाद सिंह के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें खबर मिली कि असलहों से लैस तीन बदमाश बिना नंबर की यामहा की पावर बाइक पर प्रयाग स्टेशन की ओर गए हैं। पुलिस दल ने उधर घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाशों को घेरकर दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से दो तमंचा और एक महंगा मोबाइल मिला। उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की गई। तीनों युवकों ने कुबूला कि बरामद मोबाइल लूटा गया था। एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में करेली के अकबरपुर का मोहम्मद फैजी, गौसनगर का शहनवाज और जेके आशियाना कॉलोनी का आसिफ है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश यादव के मुताबिक, ये तीनों अक्सर रात ग्यारह के बाद घर से पावर बाइक पर निकलने के बाद राहगीरों को तमंचा सटाकर लूटपाट करते थे। इनके निशाने पर आमतौर पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से निकलकर रात में घर लौट रहे लोग होते थे। प्रयाग स्टेशन के आसपास इन्होंने कई छात्रों को भी शिकार बनाया। चार मार्च को इन्हीं बदमाशों ने गांव से आकर लॉज की ओर जा रहे छात्र को गोली मारकर डेढ़ हजार रुपये लूट लिए थे। पूछताछ में पता चला कि बमुश्किल कक्षा आठ तक पढ़े ये युवक अपनी प्रेमिकाओं और खुद अपने महंगे शौक पूरे करने के चक्कर में लूटपाट करने लगे। इनकी हेयर स्टाइल देखकर भी पुलिसवाले चकित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed