{"_id":"5ade38aa4f1c1ba0098b620f","slug":"german-civilians-absconding-while-taking-muscle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर ले जाते वक्त जर्मन नागरिक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर ले जाते वक्त जर्मन नागरिक फरार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर सोनभद्र से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाया जा रहा जर्मन नागरिक होलिगर एरिक पुलिस हिरासत से फरार हो गया। धूमनगंज के बम्हरौली में वह ट्रेन से कूदकर भाग निकला। मामले में धूमनगंज थाने में आरोपी के साथ ही सुरक्षा में लगे चार पुलिसकर्र्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उधर, सोनभद्र एसपी आरपी सिंह ने मामले में दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, जर्मन दूतावास को दे दी गई है।
धूमनगंज पुलिस ने बताया कि जर्मनी निवासी होलिगर एरिक मौजूदा समय में सोनभद्र के कारागार में बंद था। रॉबर्ट्सगंज में मारपीट मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, उस पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी मारपीट का एक मामला दर्ज था। जिस पर पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने बी वारंट बनवाकर जेल में तामीला करवाया था। उसी मामले में होलिगर की हिमाचल में पेशी होनी थी। सोनभद्र कारागार से उसे लेकर पुलिस लाइन में तैनात एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह, सिपाही सत्यप्रकाश यादव, संदीप सिंह और अनिल कुमार रविवार को ट्रेन से रवाना हुए। यह सभी आरोपी को लेकर मडुवाडीह-दिल्ली स्पेशल ट्रेन से जा रहे थे। रात करीब 2.15 मिनट पर ट्रेन धूमनगंज के बम्हरौली स्टेशन के पास पहुंचकर कुछ धीमी हुई थी कि तभी आरोपी होलिगर ट्रेन से कूदकर भाग निकला। पुलिसकर्मी उसे पकड़ते, इससे पहले ही वह आंखों के सामने से ओझल हो चुका था। मामले की जानकारी पर सोनभद्र पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। धूमनगंज थाने में दरोगा सत्येंद्र विक्रम सिंह की तहरीर पर आरोपी होलिगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर आरआई की तहरीर पर सुरक्षा में लगे चारों पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर धूमनगंज केपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर प्रथमदृष्टया लापरवाही की बात सामने आने पर एसपी सोनभद्र ने उपरोक्त चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
पुलिस की मानें तो पांच नवंबर 2017 को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर इंजीनियर के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि उसके पासपोर्ट की अवधि 24 जनवरी 2017 को ही खत्म हो चुकी थी, लेकिन उसमें छेड़छाड़ कर वह यहीं घूम रहा था। इस पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहंा से उसे गुर्मा जिला जेल भेज दिया गया था।