{"_id":"6cdbaaceb2890337b5fd41a4a892e6e9","slug":"georgetown-and-firing-in-mdhavapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जार्जटाउन और मधवापुर में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जार्जटाउन और मधवापुर में फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 01 Aug 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। जार्जटाउन में शुक्रवार रात थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर समर्पण अपार्टमेंट के बगल स्थित बीयर शॉप के पास हवाई फायरिंग से खलबली मच गई। पांच राउंड हवाई फायरिंग के बाद आरोपी भाग निकले। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सड़क पर मौजूद लोग भाग निकले।
रात लगभग नौ बजे फायरिंग की घटना के बाद बीयर शॉप क ा सेल्समैन भी शटर गिरा कर भाग निकला। वहीं आसपास के लोगों का आरोप था कि आए दिन रिहायशी इलाके में मारपीट और फायरिंग की घटना होती है। महज सौ मीटर की दूरी पर जार्जटाउन थाना है। इसके बाद भी पुलिस का डर नजर नहीं आता है। वहीं कीडगंज के मधवापुर सब्जी मंडी में रात लगभग दस बजे दुकानदारों से वसूली को लेकर फायरिंग की गई। कीडगंज पुलिस ने फायरिंग की बात से इंकार किया है।