{"_id":"59580eb14f1c1bd4798b4969","slug":"garg-fire-in-the-grocery-store-millions-of-goods-swah","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना स्टोर में भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना स्टोर में भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजरूपपुर में झलवा रोड स्थित एक किराना स्टोर में शनिवार तड़के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटनास्थल के पास सड़क खुदी हुई है। इस कारण दमकल की गाड़ी भी देर से पहुंची। तब तक लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया था।
राजरूपपुर के रहने वाले सीताराम की झलवा रोड पर गणपति मालमार्ट के नाम से किराना की बड़ी दुकान है। सुबह करीब पांच बजे आस पास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो सीताराम को फोन कर दिया। वह अपने बेेटे जीतेंद्र के साथ भागे भागे दुकान पहुंचे। आस पास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने भीषण रुख अख्तियार कर लिया था। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी। दमकल की गाड़ी पहुंची लेकिन वहां सड़क काफी खराब थी। जब तक पाइप दुकान तक पहुंचता, लाखों का माल जलकर खाक हो गया था।