फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangrape by kidnapping Vikram

विक्रम में अगवा कर युवती से गैंगरेप

Sun, 12 Aug 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Aug 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gangrape by kidnapping Vikram
मामूली बात पर पिटाई - फोटो : demo
धूमनगंज के राजरूपपुर में होटल में काम करने वाली युवती को विक्रम में अगवाकर गैंगरेप किया गया। तीन युवकों ने न सिर्फ उससे दुराचार किया बल्कि, उससे आठ हजार नगदी व अन्य सामान लूट लिया। आरोप है कि शिकायत लेकर पीड़िता थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने उसे भगा दिया। शनिवार को उसने सीओ से शिकायत की। जिस पर एफआईआर के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


राजरूपपुर में रहने वाली युवती का आरोप है कि वह होटल में काम करती है। 19 जुलाई की रात 10.15 बजे के करीब वह घर जा रही थी। अभी वह राजरूपपुर स्थित मंदिर के पास पहुंची थी कि तभी तीन युवकों ने उसे विक्रम में अगवा कर लिया। इसके बाद सूबेदारगंज स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले जाकर गैंगरेप किया। साथ ही तनख्वाह के तौर पर मिले आठ हजार रुपये भी लूट लिए। इसी दौरान किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची। दहशत के चलते रातभर वह घर से बाहर नहीं निकली। सुबह पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया तो वह उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर 100 नंबर पुलिस भी पहुंची जिसने पीड़िता को थाने पहुंचा दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने धूमनगंज इंस्पेक्टर को आपबीती सुनाते हुए एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। लेकिन, उल्टे उस पर समझौते का दबाव बनाया जाने लगा। न मानने पर थाने से ही भगा दिया गया। शनिवार को युवती ने सीओ सिविल लाइंस से मिलकर बताया कि शिकायत के बाद भी धूमनगंज पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद सीओ ने एफआईआर के आदेश दिए हैं। सीओ श्रीश्चंद्र ने बताया कि पीड़िता शिकायत लेकर आई थी। उसकी शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed