फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   gang rape in allahabad

विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर किया गैंग रेप

Wed, 01 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 01 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
gang rape in allahabad
पति की मौत के बाद किसी तरह गुजारा कर रही एक महिला को विधवा पेंशन के नाम पर झांसा देकर सामूहिक बलात्कार का मामला बारा पुलिस के पास पहुंचा है। इस 38 वर्षीय महिला का आरोप है कि एक औरत ने उसे पेंशन दिलाने के नाम पर ट्रेन से मध्य प्रदेश ले जाकर एक घर में छोड़ दिया। वहां मौजूद दो लोगों ने उससेदस दिन तक  गैंगरेप किया और कहा कि उन्होंने उसे दो लाख रुपये में खरीदा है। दो दिन पहले मौका पाकर महिला खिड़की के रास्ते भागकर यहां एसडीएम बारा से मिली तो उन्होंने पुलिस को जांच और कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन


लोगहरा कस्बे में रहने वाली सुनीता (नाम काल्पनिक) के पति का 15 साल पहले निधन हो गया था। उसकी 17 और 14 साल की दो बेटियां हैं। छोटी बेटी पिछले साल लापता हो गई। सुनीता किसी तरह गुजारा करती रही। इसी बीच उसका संपर्क अपने ही इलाके की एक औरत से हुआ जो खुद को पुलिस-प्रशासनिक अफसरों का करीबी बताती है। उसने सुनीता को विधवा पेंशन दिलाने का भरोसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। 17 मार्च को उसे पेंशन दिलाने की खातिर वह अपने साथ नैनी ले गई। एक रात नैनी में ठहरने के बाद दूसरे रोज ट्रेन से उसे मध्य प्रदेश के किसी जिले में एक घर में ले गई। उस घर में एक महिला और दो पुरुष थे।
विज्ञापन


 उसे वहां छोड़कर परिचित औरत चली गई। सुनीता के मुताबिक, उसे घर में बंधक बना लिया  गया। दिन भर घरेलू काम कराया जाता, साथ ही दोनों पुरुष उसके साथ बलात्कार भी करते। दस दिन तक वह नारकीय व्यवहार झेलती रही। 29 मार्च को मौका पाकर वह खिड़की के रास्ते उस घर से निकल भागी। जैसे-तैसे वह अपने घर पहुंची फिर एसडीएम बारा को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसडीएम ने उसकी अर्जी बारा थाने भेज दी। सीओ बारा कुलभूषण ओझा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed