फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Furore over death of newborn

नवजात की मौत पर हंगामा

Fri, 22 Jan 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन

डफरिन अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक नवजात की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। नवजात की हालत खराब होने पर सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रेन अस्पताल) में उसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। वहां उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने डफरिन के डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

अकबरपुर के रहने वाले शाहरुख शेख की पत्नी आलिया को तीन दिन पहले डफरिन में भर्ती किया गया था। 18 जनवरी को उसे सिजेरियन से बेटी हुई। जन्म लेने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी। परिजनों का कहना है कि बुधवार को उसे दस्त और उल्टी हो रही थी। चिकित्सक को बताया तो उसे चिल्ड्रेन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। बृहस्पतिवार सुबह बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि नवजात पर चिकित्सकों ने ध्यान नहीं दिया। इससे उसकी मौत हो गई। डफरिन अस्पताल की एसआईसी डॉ. पार्वती सिंधी ने बताया कि परिजनों ने जब नवजात की हालत बिगड़ने की शिकायत की तो उसे उपचार के लिए चिल्ड्रेन अस्पताल रेफर किया गया था। उनकी ओर से कोई लापरवाही नहीं की गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed