{"_id":"577821624f1c1bd42c79bdf3","slug":"four-suspects-entered-in-the-house-of-sp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के घर घुसे चार संदिग्ध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा विधायक के घर घुसे चार संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक विजय मिश्र के घर अल्लापुर स्थित घर पर शनिवार रात चार संदिग्ध युवक घुस गए। अंजान लोगों के घर में घुसने की सूचना विधायक ने पुलिस अफसरों को दी। कई थानों की फोर्स के साथ सीओ कर्नलगंज मौके पर पहुंचे। कार सवार चार युवकों को उठाकर थाने ले आए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट के विधायक विजय मिश्र का घर अल्लापुर में है। शनिवार रात आईटेन कार से चार युवक पहुंचे। चारों युवक विधायक के घर में घुस गए। विधायक चारों युवकों को देखकर पहचान नहीं पाए। संदिग्ध युवकों के घर में घुसने की सूचना अफसरों को दी। सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी, इंस्पेक्टर जार्जटाउन वीके सिंह समेत कई थानों की फोर्स विधायक के घर पहुंच गई। पुलिस चारों युवकों को जार्जटाउन थाने लाकर पूछताछ कर रही है। वे मुगलसराय के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि वे प्रापर्टी डीलिंग के विषय में बात करने आए थे।