{"_id":"57bcb1654f1c1bcd33d4ef97","slug":"flow-in-the-river-at-night-four-young-men-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बहे चार युवक रात में लौटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में बहे चार युवक रात में लौटे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 24 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
गंगा खतरे के निशान पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में बहे चार युवक रात में लौटे
हनुमानगंज (ब्यूरो) सरायइनायत इलाके में दुबावल गांव के चार युवक मंगलवार शाम मवेशियों को लेकर लौटते समय उफनायी गंगा में बह गए। गांव वालों के साथ परिजनों ने खोजबीन की लेकिन तब ये युवक नहीं मिले। घर में कोहराम मचा था तभी युवक रात में लौट आए तो परिजनों ने राहत की सांस ली।
दुबावल गांव निवासी देवीलाल, अमर सिंह, शिवशंकर और गुड्डू दोपहर में भैंस लेकर निकले थे। शाम करीब चार बजे लौटते समय वे उफनायी गंगा में डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने देखा तो वे नाव पर बचाने गए लेकिन नाकाम रहे। पता चला तो ग्रामीण और परिजन देर शाम पहुंचे लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात में लापता युवकों के घरों में चीख-पुकार मची रही। देर रात हल्ला मचा कि लीलापुर खुर्द घाट की तरफ डूबते देखे गए हैं। परिजन उधर पहुंचे लेकिन तब कुछ नहीं दिखा। रात करीब सवा दस बजे ये युवक अपने घर लौट आए और बताया कि वे दूर तक बह गए थे।