फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flirting with moving train student, soldier arrested

चलती ट्रेन में छात्रा से की छेड़खानी, सिपाही गिरफ्तार 

Tue, 08 Nov 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 08 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
 Flirting with moving train student, soldier arrested
cyber crime
दिल्ली से रांची जा रही एक छात्रा से चलती ट्रेन में रविवार रात एक सीआरपीएफ जवान ने छेड़खानी की। वह नशे में धुत था। उसकी अश्लील हरकत पर छात्रा ने शोर मचाया तो यात्री जाग गए। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर रेलवे पुुलिस टीम सक्रिय हो गई। आधी रात के बाद जब ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो बोगी से आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। हफ्ते भर के भीतर इलाहाबाद अनुभाग में चलती ट्रेन में छेड़खानी की यह तीसरी घटना है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से हटिया जा रही ट्रेन की एसी बोगी में एक डॉक्टर की बेटी सफर कर रही थी। वह रांची में पढ़ाई करती है। रात करीब ग्यारह बजे ट्रेन फतेहपुर स्टेशन से आगे बढ़ी तभी सो रही छात्रा से एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो और भी यात्री जाग गए। सबने छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को घेरा तो वह खुद को सीआरपीएफ का सिपाही बताकर धमकाने लगा। वह नशे में धुत था। यात्रियों ने उसे बैठाया और रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। जीआरपी इलाहाबाद के थाना प्रभारी मनोज सिंह टीम के  साथ प्लेटफार्म पर पहुंच गए। रात करीब एक बजे ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो पुलिस ने छात्रा से तहरीर लेकर आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि वह सीआरपीएफ में सिपाही है। उसकी तैनाती झारखंड के गढ़वा जनपद में है। वह छुट्टी पर अलीगढ़ में अपने घर टप्पल से ड्यूटी पर जा रहा था। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। छात्रा लिखित शिकायत देकर ट्रेन से रांची चली गई। यह के स जीआरपी फतेहपुर को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed