फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flirting opposition teenager burnt alive , in critical condition

छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Sat, 07 Nov 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Flirting opposition teenager burnt alive , in critical condition
इलाहाबाद। शहर के दारागंज इलाके में शुक्रवार शाम छेड़खानी के विरोध पर शाहदों ने किशोरी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हमले में किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटों से घिरी किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। आग बुझाने के बाद गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। गए। स्पताल में किशोरी की हालत नाजुक बनी है। उससे पूछताछ के बाद दारागंज पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। एसएसपी केएस इमैनुएल के मुताबिक देररात दारागंज पुलिस ने घेरेबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


दारागंज के पूरापड़ाईन इलाके में एक अप्पे चालक झोपड़ी बनाकर परिवार समेत रहता है। अप्पे चालक की चार बेटियों में सबसे बड़ी 15 वर्षीय किशोरी शाम को शौच के लिए शास्त्री पुल की ओर गई थी। आरोप है कि मोहल्ले के सागर, विकास और विक्की ने उसे घेर लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। किशोरी ने घरवालों से शिकायत की चेतावनी दी लेकिन इसके बाद भी शोहदों ने उसे नहीं छोड़ा तो किशोरी चीखने लगी।
विज्ञापन


आरोपियों ने किशोरी का मुंह बंद कर दिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर माचिस की तीली फेंक दी। आग की लपटों से घिरी किशोरी चीखते हुए घर की ओर दौड़ी। यह देखकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई गई लेकिन तब तक किशोरी गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसके शरीर पर जगह-जगह फफोले पड़ गए थे। खबर पाकर दारागंज पुलिस मौके  पर पहुंची। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को एसआरएन अस्पताल लाया गया। सीओ द्वितीय नीति द्विवेदी ने अस्पताल में जाकर किशोरी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी इस हालत के जिम्मेदार सागर, विकास और विक्की हैं। पूछताछ के बाद देररात दरोगा सिद्घनाथ तिवारी, एसआई नीलम राणा और सिपाही अनिल मिश्र ने घेरेबंदी कर सागर, विकास और विक्की को दबोच लिया। वे शहर छोड़कर बाहर भागने की फिराक में थे। एसएसआई नीलम राणा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


वहीं सीओ के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि किशोरी का मोहल्ले के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले उनके बीच झगड़ा हो गया तो किशोरी ने अपनी मां से शिकायत की थी। किशोरी की मां ने इसकी शिकायत युवक की मां से की थी। इसी से खुन्नस खाए युवक ने अपने दो साथियों के साथ किशेारी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed