फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five flats scattered in Santhangal colony

केंद्रांचल कॉलोनी में पांच फ्लैट में घुसे बदमाश

Tue, 18 Apr 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 18 Apr 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Five flats scattered in Santhangal colony
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बदमाशों ने रविवार रात नीमसराय केंद्रांचल कॉलोनी में चार सूने फ्लैट में ताला तोड़कर चोरी कर डाली। चोरों ने इन चार फ्लैट से गहने और नगदी समेत करीब बीस लाख रुपये का माल पार कर दिया। एक और फ्लैट का ताला तोड़ा लेकिन वह खाली है। सोमवार सुबह चोरी का पता चला तो केंद्रांचल में रहने वाले सरकारी कर्मचारी वहां जुट गए। पुलिस भी पहुंची और खोजी कुत्ते तथा फोरेंसिक टीम को वहां बुलाया मगर देर रात तक बदमाशों को दबोचा नहीं जा सका।
विज्ञापन


नीमसराय केंद्रांचल कॉलोनी में चोरों ने रविवार रात टाइप थ्री में असिस्टेंट आडिट अफसर मुनेन्द्र कनौजिया के फ्लैट नंबर 58 का ताला तोड़कर रात भर खंगाला। उनके घर की आलमारी का लॉकर तोड़कर बदमाशों ने 50 हजार रुपये नगद और करीब 15 लाख रुपये कीमत के गहने बटोर लिए। मुनेन्द्र परिवार सहित शादी में शामिल होने लखनऊ गए थे। खबर मिली तो वह दोपहर में आ गए। टाइप थ्री में ही किला कर्मचारी दूधनाथ पांडेय के फ्लैट नंबर 48 को भी चोरों ने निशाना बनाया। वह अपने पैतृक निवास गोरखपुर गए हैं। उनके आने पर पता चला कि चोरों ने कितनी चपत लगा दी।
विज्ञापन


फ्लैट नंबर 65 में रहने वाले सीनियर आडिटर संजय सिंह अपने घर प्रतापगढ़ गए थे। दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने संजय के कमरे में जेवर, घड़ी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। 29 नंबर फ्लैट में रहने वाले सीनियर आडिटर मनोज वर्मा को भी चोरों ने तीन लाख रुपये का झटका दिया। वह भी परिवार सहित प्रतापगढ़ गए थे। 37 नंबर फ्लैट का भी ताला चोरो ने तोड़ा लेकिन उसमें कोई रहता नहीं है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिली तो कॉलोनी के दूसरे निवासियों ने धूमनगंज थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर खोजी कुत्ते और फोरेसिंक टीम को बुलाकर निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि कॉलोनी का गेट रात में बंद था। वहां गार्ड भी तैनात था। चोर कॉलोनी में दूसरे संकरे रास्ते से दाखिल हुए थे। घटना के बाद सोमवार दोपहर कॉलोनी के निवासियों ने इस रास्ते को बंद करा दिया। पुलिस से मांग की गई कि चोरों को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-धूमनगंज इलाके के राजरूपपुर, झलवा, प्रीतम नगर कॉलोनी, मुंडेरा, केंद्रांचल कॉलोनी में लगभग रोज ही घरों और दुकानों में चोरी हो रही है। पिछले हफ्ते प्रीतम नगर कॉलोनी में कई घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। अब सरकारी अधिकारियों की कॉलोनी के पांच फ्लैट में चोर घुसे जिससे लोगों में घबराहट बनी है। चोरी के अलावा मोबाइल और पर्स छिनैती की भी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। लगातार घटनाएं हो रही हैं लेकिन चोर-लुटेरे पकड़े नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed