{"_id":"5a81ee3d4f1c1b8f268b9979","slug":"first-rained-brick-and-then-set-fire-in-the-city-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ईंट-पत्थर बरसाए, फिर सिटी बस में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले ईंट-पत्थर बरसाए, फिर सिटी बस में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक रोड आवासीय कॉलोनी के पास सिटी बस को आग के हवाले करने की घटना पुलिस की नाकामी का नतीजा है। सोमवार को समाजवादी छात्र सभा की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर साथी छात्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन और सभा थी। इस बीच बैंक रोड स्थित आवासीय परिसर के पास रॉड-हॉकी, ईंट-पत्थर से लैस छात्रों की भीड़ कब और कैसे पहुंची, इसकी भनक पुलिस को नहीं लग सकी। वहां बीच सड़क पर हॉकी-राड से लैस छात्रों ने बस को रोका और यात्रियों को उतारकर पथराव करने लगे। फिर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई।
परिवहन निगम की महानगर सेवा की सिटी बस क्रमांक संख्या- यूपी 70 बीटी 6420 दोपहर करीब एक बजे ट्रिपल आईटी झलवा से गोविंदपुर के लिए रवाना हुई थी। बैंक रोड पर कुछ दूर बढ़ने के बाद ही बीच सड़क पर हॉकी-डंडा लेकर खड़े युवकों ने बस रोकने की कोशिश की। संविदा चालक अच्छेलाल यादव निवासी सुल्तानपुर ने बस आगे बढ़ाने की कोशिश की तो, छात्रों ने सामने से पथराव करने के साथ ही हॉकी से चालक की खिड़की पर वार करना शुरू कर दिया। चालक ने बताया कि इसके बाद बस को चारों तरफ से घेर कर छात्र शीशे तोड़ने लगे। उस दौरान बस पर सवार 26 यात्रियों के होश उड़ गए। यात्री चीखते-चिल्लाते हुए झोला-बैग लेकर उतर कर भागने लगे। तोड़फोड़ और आगजनी के दौरान बैंक रोड से गुजरने वालों ने रास्ता बदल दिया। चालक ने पुलिस को बताया कि प्रदर्शनकारी साथ में पेट्रोल भी लिए थे। यात्रियों के अलावा चालक-परिचालक के भागने के बाद पेट्रोल छिड़क कर बस में आग लगा दी गई।
उपद्रवियों ने किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन जिस तरह से उन्होंने घेराबंदी कर राड-हॉकी और पत्थर से बस में तोड़फोड़ की उससे लोग भयभीत हो गए थे। प्रदर्शनकारियों से तमाम आरजू- मिन्नत की गई लेकिन उन्होंने नहीं सुनी और बस को चकनाचूर कर आग लगा दी- राजकुमार, बस परिचालक। बवाल के समय कॉलोनी के लोग भी घरों में दुबक गए थे। किसी ने बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई। कई यात्रियों के अलावा चालक और परिचालक को कॉलोनी के गेट के भीतर छिप कर जान बचानी पड़ी- ब्रजेश कुमार, बैंक रोड आवासीय परिसर का गेट मैन।
विज्ञापन
बैंक रोड आवासीय परिसर के पास सिटी बस को जलाने वाले प्रदर्शनकारियों की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि के निर्देश पर जार्जटाउन के थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बैंक कॉलोनी के गेट पर मौजूद कुछ युवतियों और गेटमैनों से पूछताछ की। कॉलोनी गेट के पास स्थित एक भवन के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आग लगाने वालों का शीघ्र ही पता लग जाएगा।