फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Firing in large garden , two people injured

बड़ी बगिया में फायरिंग, दो लोग हुए घायल

Fri, 22 Jan 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन

इलाहाबाद। कर्नलगंज के बड़ी बगिया इलाके में बृहस्पतिवार रात गोली चलने से दो युवक घायल हो गए। घर के बाहर अलाव ताप रहे युवकों के गोली से घायल देखकर खलबली मच गई। फायरिंग की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। परिजन घायलों को एसआरएन ले गए। सूचना पाकर सीओ कर्नलगंज और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। घरवालों का आरोप था रंजिश में गोली मारी गई है। वहीं घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन

कटरा में नेतराम चौराहे का मंगल (20) फाफामऊ के एक कॉलेज से इंटर की पढ़ाई कर रहा है। बैंक रोड का रहने वाला रजत (18) मंगल का दोस्त है। दोनों साथ पढ़ते हैं। रजत के पिता एमएनएनआईटी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। मंगल बृहस्पतिवार शाम को दोस्त रजत के साथ मौसी के घर बड़ी बगिया गया था। वे दोनों घर के बाहर बैठकर अलाव ताप रहे थे। आरोप है कि तभी बाइक सवार हमलावर आए और दोनों को देखते ही फायर करने लगे। फायरिंग में एक गोली मंगल के बायीं तरफ बांह पर लगी जबकि रजत के बांयी जांघ पर लगी। गोली लगने से दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। फायरिंग से मोहल्ले में खलबली मच गई। 

विज्ञापन

जब तक घर और मोहल्ले लोग पहुंचते हमलावर भाग चुके थे। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस को मौके से 32 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। घायलों को एसआरएन अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत खतरे के बाहर है। बताया जाता है कि 22 फरवरी 2014 बड़ी बगिया के ही रिंकू तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिंकू की हत्या के आरोप में मंगल के मौसेरे भाई संजय, सोनू और मोनू जेल गए थे। इस मामले की सुनवाई  चल रही थी। इसी दौरान रिंकू तिवारी के चाचा बबलू तिवारी की 6 अक्टूबर 2015 को सलोरी इलाके में पान की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि संजय पक्ष के लोग बबलू तिवारी पर समझौते का दबाव बनाने के लिए गए थे। इसी दौरान कहासुनी हो गई और गोली मार दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें सोनू, मोनू, रवि पटवा और धर्मेंद्र कुमार जेल गए। घरवाले इसी रंजिश में गोली मारने की आशंका जता रहे हैं। वहीं कर्नलगंज पुलिस को घटना में कई झोल नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि हमलावर गोली मारते तो बांह और जांघ पर गोली नहीं मारते। रजत और मंगल को गोली मारने के पीछे कोई वजह भी नहीं है। वहीं मंगल को बांह में गोली लगी है। उसक ो जहां गोली लगी है वहां कपड़े पर कार्बन भी है। जिससे जाहिर है कि गोली करीब से मारी गई है। जबकि हमलावर इतने करीब से गोली मारते तो बांह पर नहीं मारते। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक घरवालों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed