फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire in fire, record burn

पावर हाउस में लगी आग, रिकार्ड जले

Thu, 10 May 2018 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 10 May 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fire in fire, record burn
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के सामने पावर हाउस में आग लगने से पुराने रिकार्ड जलकर राख हो गए। आग लगने से पावर हाउस कार्यालय, लेखाधिकारी विद्युत नगरीय वितरण खंड कल्याणी देवी एवं करेला बाग के कनेक्शन से जुड़ी फाइलें, ओटीएस एवं राजस्व निर्धारण रजिस्टर, कैशबुक, ऑडिट फाइल सहित वहां रखी सामग्रियां भी जल गईं। आग लगने का पता नहीं चल सका है। फिलहाल बिजली विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता कल्याणी देवी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि आग बुधवार को सुबह लगभग नौ से सवा नौ के बीच लगी। लपटें देख परिसर में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही विभाग की ओर से तत्काल विद्युत आपूर्ति रोककर आग को बढ़ने से रोका गया। बताया कि फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने बंद खिड़की और दरवाजों को तोड़कर अंदर पाइप डालकर आग पा काबू पाया। पावर हाउस के एसडीओ चंद्रशेखर आजाद की ओर से सिविल लाइंस थाने में इस मामले में तहरीर देकर बताया गया कि आग से पांच से छह लाख की सामग्री जल गई है। उन्होंने तहरीर में कहा कि पावर हाउस कार्यालय, लेखाधिकारी विद्युत नगरीय वितरण खंड कल्याणी देवी एवं करेला बाग कार्यालयों से जुड़ी मापन पुस्तिका, बड़े कनेक्शन के बिल से जुड़ी फाइल, ओटीएस एवं राजस्व निर्धारण रजिस्टर, ऑडिट फाइल, नया कनेक्शन रजिस्टर, कैश बुक, बिल रिवीजन रजिस्टर, डाक रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य कागजात जल गए। आग से कुर्सी, मेज, पंखे, कूलर, पांच कंप्यूटर, प्रिंटर, दरवाजे, पर्दे, एसी, आलमारी जलने के साथ कार्यालय अधीक्षक विद्युत नगरीय खंड कल्याणी देवी कार्यालय का अगला हिस्सा आंशिक रूप से जल गया है। विभाग की ओर से आग लगने कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed