{"_id":"58c839c84f1c1bb66032ac42","slug":"father-son-murder-in-holagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलागढ़ में दुकानदार बाप-बेटे को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होलागढ़ में दुकानदार बाप-बेटे को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दूसरे दिन मंगलवार आधी रात होलागढ़ इलाके में पिता-पुत्र की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से इलाके में खलबली मच गई। खबर पाकर होलागढ़ समेत कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अफसर भी पहुंच गए। सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतक के घर कोहराम मचा है।
होलागढ़ में मालापुर गांव निवासी अमर सिंह यादव (52) की गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर सोरांव-होलागढ़ मार्ग के बारादरी चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाता था। उसका बेटा रवि यादव (22) उसके साथ दुकान पर बैठता था। मंगलवार रात अमर सिंह जल्दी घर चले गए थे। रात लगभग साढ़े दस बजे रवि भी दुकान बंद कर घर जा रहा था। घर से लगभग तीन सौ मीटर पहले बाइक सवार बदमाश आए और रवि को घेरकर गोलियों से भून डाला।
रवि की हत्या के बाद बदमाश अमर को खोजते हुए उसके घर पहुंच गए। घर पर मौजूद अमर सिंह की भी गोली मारकर हत्या के बाद बदमाश भाग निकले। ताबड़फोड़ फायरिंग की आवाज से गांव में खलबली मच गई। गांव के लोग पहुंचे तो पता चला कि अमर सिंह खून से लथपथ पड़े थे। उनकी सांस थम चुकी थी। कुछ देर पहले सड़क की तरफ फायरिंग की आवाज सुने गांव के लोग पहुंचे तो रास्ते में सड़क पर अमर सिंह के बेटे रवि क ा लहूलुहान शव पड़ा था। डबल मर्डर की खबर से गांव में खलबली मच गई। मृतकों के घर कोहराम मचा है। खबर पाकर होलागढ़ पुलिस के साथ आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई। बताया जा रहा है कि अमर सिंह का पड़ोसी से रंजिश चल रही थी। 15 दिन पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ था।