{"_id":"57080dfa4f1c1b8873c81144","slug":"father-came-upon-the-river-before-the-eyes-of-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की आंखों के सामने यमुना में समा गया मासूम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की आंखों के सामने यमुना में समा गया मासूम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 09 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
करेली के करेलाबाग इलाके में शुक्रवार को एक हादसे में पांच वर्षीय किशोर पिता की आंखों के सामने यमुना में समा गया। बेटे को बचाने का पिता ने भरसक प्रयास किया। लेकिन यमुना की लहरों के आगे पिता बेटे को बचाने की कोशिश में हार गया। तीन घंटे बाद शव को यमुना से बाहर निकाला गया। सूचना पर करेली पुलिस पहुंची। पंचनामा के बाद मासूम का शव परिजनों को दे दिया गया। इस घटना को जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई।
करेलाबाग का अजय निषाद मल्लाह है। शुक्रवार को करेलाबाग यमुना घाट पर मछली मारने गया था। वह नाव पर बैठकर मछली मार रहा था। बगल में पांच वर्षीय मासूम साजन खेल रहा था। अचानक खेलते-खेलते वह यमुना में गिर गया। यह देखकर पिता अजय भी यमुना में कूद पड़ा। बेटे को यमुना के गहराई में बेटे को खोजने लगा। लेकिन उसका प्रयास नाकाफी साबित हुआ। पांच साल के बच्चे यमुना में डूबने की घटना से घाट पर खलबली मच गई। घाट पर भीड़ जुट गई। देर शाम बच्चे को शव को खोजने में सफलता मिली। बेटे का शव देखकर मां-बाप का रोकर बुरा हाल है। घरवालों ने घाट किनारे उसे दफना दिया।