फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   farmasist

इकतरफा इश्क में युवक ने किया बखेड़ा

Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
farmasist
crime
फार्मेसी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से इकतरफा इश्क करने वाले युवक ने सोमवार दोपहर एसआरएन अस्पताल में बखेड़ा कर दिया। उसने छात्रा को अस्पताल की कैंटीन में दूसरे छात्र के साथ बैठा देखा तो झगड़ा करने लगा। छात्र को बाहर खींचकर वह मारपीट पर उतारू हो गया। हंगामा बढ़ा तो उसने खुद ईंट से अपना सिर फोड़ लिया। पुलिस ने इलाज के बाद छात्रा और युवक के परिजनों को चौकी पर बुलाकर बात की। युवक ने कहा कि छात्रा से उसका प्रेम संबंध है पर छात्रा ने  कहा कि वह जबरन पीछे पड़ा है। पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर परिजनों के साथ भेजा।
विज्ञापन


एसआरएन अस्पताल में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रही छात्रा झूंसी इलाके की रहने वाली है। सोमवार दोपहर वह अस्पताल कैंटीन में साथी छात्र के साथ लंच कर रही थी। तभी झूंसी इलाके का ही विकास श्रीवास्तव वहां आया। उसने छात्रा को पहले कैंटीन के बाहर से फोन किया। कॉल रिसीव नहीं होने पर वह कैंटीन में घुसा। छात्रा और उसके साथी को बुरा-भला कहने लगा। विकास ने छात्र को बाहर खींच लिया। छात्रा को अपनी प्रेमिका बताकर उसने छात्रा से कहा कि वह उससे नहीं मिला करे। उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। छात्रा के  कई साथी आ गए। सबने विकास को घेरा तो वह घबरा गया। उसने खुद ईंट उठाकर अपने सिर पर मारा और छात्रा से कहा कि वह उसके लिए अपनी जान दे सकता है। वह लहूलुहान होकर गिरा तो उसे उठाकर अस्पताल के भीतर ले जाया गया। खबर पाकर एसआरएन चौकी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने छात्रा और दोनों युवकों को चौकी में लाकर बात की। छात्रा और विकास के परिजनों को भी फोनकर चौकी पर बुलाया गया।
विज्ञापन


बोली छात्रा-प्रेमी नहीं, पड़ा है पीछे
-पुलिस के सामने छात्रा ने कहा कि उसका विकास से प्रेम संबंध या दोस्ती नहीं है। वह जबरन पीछे पड़ा है। कई बार पीछा कर चुका है। अस्पताल भी आ जाता है। बार-बार फोन और मैसेज करता है। जबकि विकास ने कहा कि उन दोनों के बीच प्रेम संबंध है। लखनऊ से आकर पढ़ाई करने वाले छात्र के चक्कर में अब वह उसे नजरंदाज कर रही है। वह उससे प्यार करता है इसलिए आज उससे मिलने आया तो उसी छात्र के साथ बैठा देखकर बौखला गया। पुलिस ने दोनों के बीच लिखित सुलह कराने के बाद विकास को आइंदा छात्रा से दूर रहने की चेतावनी देकर छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed