फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Excise soldier 's wife had hanged

आबकारी सिपाही की पत्नी ने लगाई फांसी

Thu, 02 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 02 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Excise soldier 's wife had hanged
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
आबकारी विभाग में तैनात सिपाही की पत्नी की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिपाही ने अपने ससुर को फोन से बताया तो उन्होंने कहा कि उनके आने तक शव को फंदे से नहीं उतारा जाए लेकिन मायके वालों के पहुंचने से पहले ही सिपाही शव को उतार घर में ताला लगाकर भाग गया। पूछने पर उसने कहा कि वह शव को कौशाम्बी में अपने घर लाया है। मायके वालों ने धूमनगंज थाने में शिकायत की तो पुलिस ने कौशाम्बी पुलिस से संपर्क कर शव को कब्जे में लेकर  भेजने के लिए कहा। सिपाही के खिलाफ धूमनगंज थाने में नामजद तहरीर दी गई है।  
विज्ञापन


कौशाम्बी में महेवा इलाके का मूल निवासी ताराचंद्र आबकारी विभाग में सिपाही है। उसका ब्याह तीन साल पहले मंझनपुर (कौशाम्बी) के टेवा में रहने वाले रामदीन की बेटी पुष्पा (28) से किया गया था। उसने दो बेटियों को जन्म दिया। सिपाही ताराचंद्र पत्नी-बेटियों के साथ शहर के मुंडेरा में किराए के कमरे में रहने लगा था। आरोप है कि वह रोज ही शराब पीकर नशे में घर पहुंचता तो पत्नी पुष्पा को पीटता और गालियां देता। पिछले हफ्ते उसका साल शिवकुमार आकर तीन दिन साथ ठहरा था। उसका भी आरोप है कि ताराचंद्र उसकी बहन को नशे में बहुत प्रताड़ित करता था। उसने घर जाकर पिता रामदीन को बताया तो उन्होंने अपने दामाद को समझाने की कोशिश की लेकिन उसका रवैया नहीं बदला।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब साढे़ नौ बजे उसने अपने ससुर रामदीन को फोन पर बताया कि पुष्पा ने पंखे के में फंदा बांध फांसी लगा ली है। रामदीन ने उससे कहा कि उनके आने तक शव को फंदे से नहीं उतारा जाए। मगर वे आधी रात मुंडेरा स्थित किराए के घर पर पहुंचे तो कमरे में ताला लगा था। फोन करने पर उसने कहा कि वह पुष्पा की लाश महेवा में अपने घर ले जा रहा है। फोन पर काफी कहासुनी के बावजूद वह शव लेकर नहीं लौटा। पुष्पा के पिता और भाई ने ट्रांसपोर्ट नगर चौकी जाकर शिकायत की। पुलिस ने महेवा पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी और शव को कब्जे में लेने के लिए आग्रह किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed