{"_id":"58fe5e854f1c1b9e65c0cb58","slug":"engineer-jumped-from-the-hospital-to-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से भागकर नदी में कूद गया इंजीनियर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से भागकर नदी में कूद गया इंजीनियर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
ganga
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे अस्पताल में भर्ती एक इंजीनियर रविवार की रात अस्पताल से भाग गए और नए यमुना पुल से कूदकर खुदकुशी कर ली। सीवियर डिप्रेशन के शिकार इंजीनियर को तीन दिन पहले तब भर्ती कराया गया था, जब उन्होंने नए यमुना पुल से कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया था। उस वक्त नाविकों ने उन्हें बचा लिया था। पुलिस का कहना है कि किसी घरेलू विवाद के कारण वे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।
चक निरातुल धूमनगंज के रहने वाले राजेंद्र नाथ केसरवानी के बेटे शैलेश केसरवानी (38) रेलवे में जेई थे। इन दिनों उनकी पोस्टिंग रायबरेली में थी। परिवार में मां-बाप के अलावा पत्नी मनीषा और आठ साल का एक बेटा है। घर में कुछ विवाद के बाद शैलेश डिप्रेशन में चले गए थे। इसके बाद वह छुट्टियां लेकर घर चले आए। तीन दिन पहले वह बिना बताए नए यमुना पुल पर पहुंचे और नदी में कूद गए। दिन का वक्त होने के कारण वहां तमाम नाविक मौजूद थे। उन लोगों ने शैलेश को बचा लिया।
घर वालों ने उन्हें डाक्टर की सलाह पर रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार की रात अटेंडेंट रात दो बजे के बाद सो गया। इसी समय शैलेश उठे और नए यमुना पुल पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। उधर अटेंडेंट उठा तो शैलेश लापता थे। सूचना पर घर वाले उन्हें चारों ओर ढूंढने लगे। करीब छह बजे नाविकों ने शैलेश की लाश को निकालकर किनारे रख दिया था। उसी समय परिजन भी ढूंढते हुए पहुंच गए। शिनाख्त होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। दरोगा शरद गुप्ता ने बताया कि घर वालों ने बस उनके डिप्रेशन के बारे में लिखकर दिया है। और उन्होंने कोई बात नहीं बताई।