फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encroachment removed squad

अतिक्रमण हटाने गए दस्ते पर हमला

Tue, 30 May 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 30 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed squad
bulldozer
सिविल लाइंस में अतिक्रमण हटाने गए दस्ते पर सोमवार को हमला हो गया। नगर निगम और एडीए के संयुक्त अतिक्रमण अभियान में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर जीपीओ के पास दस्ते द्वारा रोड पटरी पर संचालित गैराज को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान वहां काम करने वाले मजदूरों ने दस्ते में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। मजदूरों ने दस्ते द्वारा जब्त किया सामान भी छुड़वा लिया। हालांकि, बाद में पीएसी और होमगार्ड के जवानों द्वारा लाठियां भांजने के बाद ही स्थिति नियंत्रण में आ सकी। एडीए मंगलवार को केस दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले सप्ताह ही नगर निगम और एडीए द्वारा लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर प्रधान डाकघर के पास अवैध रूप से संचालित एक गैराज को सील किया गया था। सोमवार को संयुक्त दस्ता वहां पहुंचा तो गैराज की सील उन्हें खुली मिली। साथ ही रोड पटरी पर कब्जा कर वहां वाहनों की मरम्मत का काम भी जारी मिला। दस्ते ने वहां सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसका वहां गैराज मजदूरों ने विरोध किया। मजदूरों ने एडीए और नगर निगम के संयुक्त दस्ते पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। मौके की नजाकत को देखते हुए दस्ते के साथ गए होमगार्ड और पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। इस बीच गैराज में काम करने वालों ने रोड पटरी से जब्त किया गया सामान भी ट्रक से उतार लिया।
विज्ञापन


एडीए के विशेष कार्याधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि गैराज संचालक के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर संयुक्त अभियान लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से प्रयाग संगीत समिति, हनुमान मंदिर चौराहा होता हुआ पत्थर गिरजाघर तक चला। अभियान में दो टिन शेड एवं चार ठेला आदि को हटाया गया। कार्रवाई में नगर निगम के जोनल अफसर रविंद्र कुमार, पीयूष मोहिले आदि मौजूद रहे। उधर एडीए के जोनल अफसर आलोक पांडेय के नेतृत्व में चले अभियान में दो का चालान, एक निर्माण को सील करने के साथ आठ को नोटिस दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए के जोनल अफसर पीएन यादव के नेतृत्व में झूंसी त्रिवेणीपुरम में चलाए अभियान के दौरान चार का चालान और पांच लोगों को नोटिस दी गई। यहां रोड पटरी पर दस गुमटियां एवं एक गैराज को ध्वस्त किया गया। त्रिवेणीपुरम आवास योजना में एक पार्क को भी अतिक्रमण मुक्त किया गया। इसके अलावा जोनल अफसर पुष्कर श्रीवास्तव और जोनल अफसर सत शुक्ला के नेतृत्व में भी अतिक्रमण अभियान शहर के अन्य इलाकों में चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed