फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elections in revenge beatings, stone throwing

 चुनाव की रंजिश में मारपीट, पथराव

Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Elections in revenge beatings, stone throwing
क्राइम
 नवाबगंज के कौड़िहार बाजार में शनिवार शाम पंचायत चुनाव को लेकर चल रही खुन्नस में प्रधानपति के समर्थक का दूसरे गुट के एक युवक से विवाद हो गया। झगड़ा होते देख समर्थक की तरफर से प्रधानपति सुलह करवाने गए तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव कई वाहनों के शीशे टूट गए और कई राहगीर पत्थर लगने से घायल हो गए।झगड़े प्रधानपति का कपड़ा फट गया। बवाल के चलते बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर बवाल शांत हुआ।
विज्ञापन


 शनिवार शाम कौड़िहार ग्राम प्रधान पति अनिल गिरी का एक समर्थक राहुल केशरवानी अपनी कार खड़ी करने ब्लॉक रोड पर गया था। जहां उसका रवि केशरवानी से विवाद हो गया। गौरतलब है कि रवि की मां भी चुनाव लड़ी थी। चुनाव में राहुल अनिल का समर्थन कर रहा था। इस बात से रवि की उससे खुन्नस चल रही थी। राहुल को देखते ही रवि वहां पहुंच गया और उस पर कमेंट कर दिया। इस पर रवि और राहुल के बीच कहासुनी और मारपीट होने लगी। यह सुनकर प्रधानपति अनिल गिरी भी पहुंच गए। विवाद होते देख दोनों पक्षों से दर्जनों लोग आ गए। इसके बाद तो मारपीट और पथराव होने लगा।

विज्ञापन

 

पथराव में कई वाहनों के शीशे टूट गए और कई राहगीर भी पत्थर लगने से घायल हो गए। बीच बाजार मारपीट और पथराव से बाजार में भगदड़ मच गई। इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पाकर एसओ नवाबगंज भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


--दोनों को लड़ते हुए देखकर छुड़ाने लगा। रवि गाली देने लगा जिससे विवाद बढ़ गया और विपक्षियों ने मेरे कपड़े फाड़े और दुर्व्यवहार किया। फिलहाल चौराहे पर हुई घटना शर्मसार है। 
-अनिल कुमार गिरि प्रधानपति, कौड़िहार 
-फोटो 201, 202 कौड़िहार चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव मौके पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed