फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Driver-Khalasi dies in heavy collision in truck-container

ट्रक-कंटेनर में जोरदार टक्कर में चालक-खलासी की मौत

Sun, 25 Mar 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 25 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एनएच-2 हंडिया-कोखराज बाईपास मेंडारा गांव के सामने दिल्ली से माल लादकर पटना जा रहे कंटेनर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मारी। इससे कंटेनर क ा चालक व खलासी केबिन में बुरी तरह से फंस गए। थोड़ी देर बाद दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर एनएच-2 सहायता वाहन व नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला। पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन


    शुक्रवार को कंटेनर चालक बंटी पुत्र दलवीर सिंह (32) निवासी जैग सवारा जनपद इटावा  व खलासी मनुदेव पुत्र बबरू भान (42) निवासी डाडी शंकर बाड़ी पुलिस थाना बिलासपुर दिल्ली से माल लादकर पटना के लिए रवाना हुआ था। देररात नवाबगंज के मेंडारा गांव के सामने गिट्टी लदा ट्रक बैक हो  रहा था। अचानक कंटेनर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मारी। जिसमें सवार चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद दोनों की मौत हो गई। हाईवे पर हुई घटना से खलबली मच गई। जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। सूत्र बताते हैं कि जब दुर्घटना की सूचना मिली तो मृतक के परिजन व ट्रक मालिक थाना नवाबगंज पहुंचे। घटना में पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed