फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   distric court order allahabad

पत्नी बच्चों को जिंदा जलाया, उम्रकैद

Wed, 03 May 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 03 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
distric court order allahabad
क्राइम
 जिला न्यायालय ने पत्नी और दो मासूमों को मिट्टी का तेल डालकर जला देने के आरोपी राजेश उर्फ भइयन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर  दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा का आदेश एडीजे सुदीप कुमार जायसवाल सुनाया। डीजीसी राम अभिलाष सिंह ने अभियुक्त के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार मामला करेली थाना के आदमपुर मदारी गांव का है। घटना 25 मई 2016 की है। वादी संगम लाल निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री स्वेता का विवाह राजेश उर्फ भइयन के साथ 2011 हुआ था। दहेज में गाड़ी और जंजीर की मांग को लेकर राजेश उनकी बेटी श्वेता को प्रताड़ित करता था। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को मिट्टी का तेल डाल कर जला दिया। श्वेता के साथ दो मासूम बच्चे दीपक(4) और शिवशंकर (01)की भी जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


अभियोजन ने नौ गवाह पेश किया। बचाव में कहा गया कि खाना बनाते समय तेल का गैलन गिर जाने से दुर्घटना हुई है। प्रस्तुत किए तीन गवाहों ने भी अभियोजन कथानक का समर्थन नहीं किया। कोर्ट ने इस घटना को दहेज हत्या का मामला नहीं माना। पेश किए गए साक्ष्य से जला कर मारने का  आरोप साबित हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि जहां मुकदमे के निस्तारण में काफी समय लग जाता है वहीं इस प्रकरण में अदालत ने घटना के एक साल के अंदर ही सुनवाई कर निर्णय दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed