फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Disabilities Ktegi not on vacation

नि:शक्त होने पर नहीं कटेगी छुट्टी

Sun, 08 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विभाग में तैनात कोई कर्मचारी अगर नि:शक्तता का शिकार हो जाता है और अपनी नि:शक्तता से संबंधित मेडिकल प्रमाणपत्र विभाग में सौंपता है तो संबंधित प्राधिकारी के लिए उसे नकारना आसान नहीं होगा। प्राधिकारी को इसके लिए पहले उच्च स्तर पर मेडिकल अथॉरिटी से बात करनी होगी। अगर मेडिकल अथॉरिटी भी कर्मचारी की नि:शक्तता पर मुहर लगाती है तो नि:शक्त घोषित किए जाने की तिथि के बाद से कर्मचारी ने जितने दिनों का अवकाश लिया है, उसकी कटौती कर्मचारी के अवकाश खाते से नहीं होगी और छुट्टी वापस खाते में जोड़ दी जाएगी। केेंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) ऐक्ट, 1995 में यह व्यवस्था की गई है कि सेवाकाल के दौरान कोई कर्मचारी नि:शक्तता का शिकार हो जाता है तो विभाग में उस कर्मचारी को ऐसा काम दिया जाए, जो उसके हिसाब का होगा। अगर ऐसा काम नहीं है तो अलग से पद सृजित कर उसे काम दिया जाए और उसे मूल पद से जुड़ी पे-स्केल सहित अन्य लाभ दिए जाते रहें। अक्सर होता है कि कर्मचारी अपनी नि:शक्तता का प्रमाणपत्र विभाग में देता है तो संबंधित प्राधिकारी उसे मानने को तैयार नहीं होता। ऐसे में कर्मचारी को कोई नया काम नहीं मिल पाता है और उसे लंबी छुट्टी पर जाना पड़ता है। ऐसे में उसे नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


डीओपीटी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी अपनी नि:श्क्तता का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करता है और इसके बाद भी उच्च मेडिकल अथॉरिटी से इस बारे में पूछा जाता है तो इस बीच कर्मचारी की ओर से ली गई छुट्टी उस वक्त अवकाश खाते में वापस जोड़ दी जाएगी, जब उच्च मेडिकल अथॉरिटी भी उसकी नि:शक्तता पर मुहर लगा देगा। यानी नि:शक्त घोषित किए जाने की तिथि के बाद से लीव रूल-12 के तहत छुट्टी की अधिकतम सीमा ऐसे कर्मचारी पर लागू नहीं होगी। सिविल एकाउंट्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे नि:शक्त कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed