फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Died driver car, municipal engineer dies

डिवाइडर से भिड़ी कार, नगर निगम के इंजीनियर की मौत

Fri, 06 Jul 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 06 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Died driver car, municipal engineer dies
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में नगर निगम के इंजीनियर टीएन त्रिपाठी की मौत हो गई। वह कार से बेटी को छोड़ने स्टेशन जा रहे थे, तभी चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। उन्हें एसआरएन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


त्रियुगी नारायण त्रिपाठी (58) पुत्र मुरलीधर त्रिपाठी जार्जटाउन थाना क्षेत्र के तिलक नगर पूरा दलेल मोहल्ले के रहने वाले थे। वह नगर निगम के जनकार्य विभाग में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को उनकी छोटी बेटी वर्षा को दिल्ली जाना था। ऐसे में वह बेटी को छोड़ने कार से स्टेशन जा रहे थे। साथ में परिवार के ही सुधाकर और नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जेपी भी था। पुलिस ने बताया कि करीब नौ बजे वह चंद्रशेखर आजाद पार्क के मुख्य गेट के सामने पहुंचे थे कि तभी अचानक वह स्टीयिरंग व्हील से नियंत्रण खो बैठे और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसमें कार में बैठे सभी लोग जख्मी हो गए। घायलों को लेकर पुलिस पन्ना लाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गई जहां से हालत गंभीर देख घायल इंजीनियर को एसआरएन रेफर कर दिया गया। पुलिस उन्हें लेकर एसआरएन पहुंची, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। उधर घायल वर्षा, सुधाकर और जेपी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed