फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demolition of Tehsil Day

तहसील दिवस में की गई तोड़फोड़

Wed, 16 Sep 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
मची भगदड़, भागे अधिकारी व  फ रियादी, बार अध्यक्ष सहित 10 नामजद, दर्जनों अज्ञात पर भी मुकदमा
विज्ञापन

 हंडिया (ब्यूरो)। सरायममरेज पुलिस द्वारा अधिवक्ता के साथ किए गए दुर्व्यवहार से नाराज चल रहे वकीलों का आक्रोश तहसील दिवस में मौजूद बीडीओ की बदसलूकी से भड़क गया । वकील जमकर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते कुर्सियां चलने लगीं। इसमें बीडीओ प्रतापपुर तेजभान सिंह और एसडीएम एके सिंह सहित कई लोग चुटहिल हो गए।

 जिससे सभागार में भगदड़ मच गयी । वकीलों के आक्रोश को देखते हुए अधिकारी व फ रियादी सभागार छोड़ कर भाग खड़े हुए । इस अफ रा तफ री में एसडीएम व बीडीओ सहित कई लोग चोटहिल हो गए । अधिवक्ता उत्तम सिंह यादव व बलराम यादव का आरोप है कि दोनों अधिवक्ताओ के साथ थानाध्यक्ष सरांयममरेज एन के नागर व एक दरोगा द्वारा बदसलूकी की गई थी। जिसके चलते अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के अगुआई में वकीलों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर पुलिसिया रवैए के खिलाफ  गहरी नाराजगी जताई थी ।
विज्ञापन


दोषी पुलिस अधिकारियों के  खिलाफ  कार्रवाई किए जाने की मांग की थी । तहसील दिवस के दौरान अध्यक्ष के अगुआई में वकीलों का जत्था जैसे ही तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों के समक्ष अपनी नाराजगी जताने पहुंचा, वहां पर मौजूद बीडीओ प्रतापपुर तेजभान सिंह द्वारा एक अधिवक्ता के साथ की गई बदसलूकी ने आग में घी डालने का काम कर दिया। जिससे वकील भड़क गए । आक्रोशित वकीलों ने हंगामा खड़ा कर दिया । इसी बीच कुर्सियां चलने से सभागार में भगदड़ मच गई। जिससे अधिकारी व फ रियादी भागने लगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धक्का मुक्की भगदड़ में बीडीओ प्रतापपुर तेजभान सिंह , एसडीएम एके सिंह सहित कई लोग चुटहिल हो गए । तहसील दिवस की चल रही कार्यवाही इस अफ रा तफ री के चलते ठप हो गई । आक्रोशित वकील  परिसर में ही धरने पर बैठ गए । वकीलों ने एसडीएम को एक ज्ञापन साैंप कर  मांग किया कि दोषी बीडीओ व पुलिस अधिकारी के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत करके जबतक कार्यवाही न ही की जाएगी तबतक वकीलों द्वारा कार्य बहिष्कार का सिलसिला जारी रहेगा।


वकीलों ने घटना की जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष व उच्च अधिकारी को दे दी है। इस बारे में पूछे जाने पर एसडीएम हंडिया एके सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। मुकदमा बीडीओ प्रतापपुर तेजभान सिंह ने अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र सहित 10 नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ हंडिया थाना में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed