{"_id":"5a43f47e4f1c1bfc0f8b650a","slug":"death-confrontation-during-the-injured-middle-aged-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो रोज पहले मेजा के ओनौर गांव में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से आक्रोशित हुए लोगों ने बुधवार को रामनगर के डोरवा मोड़ पर लाश रख चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले जाम के बाद एसडीएम शिवानी सिंह और मेजा थाने के प्रभारी अनिल वर्मा ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो चक्काजाम समाप्त हो सका। इस बीच राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि 25 दिसंबर को ओनौर गांव में रास्ते के विवाद में रामकिशुन यादव और रामशंकर बिंद के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। आरोप है कि रामकिशुन के घर में घुसकर रामशंकर के पक्ष के लोगों ने मारपीट किया था। जिसमें रामकिशुन बिंद और महेंद्र कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उधर, महेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने रामशंकर बिंद, संदीप बिंद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। मंगलवार रात में रामकिशुन यादव की मौत हो गई।
मौत से आक्रोशित परिजनों ने लाश को मेजा के रामनगर डोरवा मोड़ के पास रख चक्काजाम कर दिया। मौके पर एसडीएम शिवानी सिंह, मेजा थाने के थाना प्रभारी अनिल वर्मा, कोंहड़ार चौकी इंचार्ज शिखर उपाध्याय, एसआई रामभवन सिंह सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो गया। मेजा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि एफआईआर में हत्या को तरमीम कर दिया गया है। उधर, आरोपियों के घर पर भी तोड़फोड़ की गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करा दिया। एसडीएम ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।